फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   72 buses will run on Lucknow-Delhi route instead of 38 for 11 days

Basti News: लखनऊ-दिल्ली रूट पर 11 दिन 38 की जगह चलेंगी 72 बसें

Wed, 20 Mar 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
72 buses will run on Lucknow-Delhi route instead of 38 for 11 days
परिवहन निगम ने होली पर लंबे रूटों पर बनाई 34 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
विज्ञापन


22 से ए अप्रैल तक संचालित होंगी सेवाएं, यात्रियों को होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। होली में यात्रियों को उनके घरों व बाद में घरों से कार्यस्थलों पर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने 34 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। यह वह बसें नियमित रूप से बस्ती से लखनऊ-दिल्ली रूट पर चलने वाली 38 बसों के अतिरिक्त होंगी। इसके लिए बस्ती डिपो में तैयारी होने लगी है। 22 मार्च से एक अप्रैल तक 11 दिन चलने वाली इन बसों को चाक-चौबंद किया जा रहा है।

होली को देखते हुए परिवहन निगम ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। साथ ही, होली में हर वक्त बसें उपलब्ध कराने का दावा भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सबसे अधिक जोर लखनऊ व दिल्ली जैसे महानगरों तक सेवा देने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

बस्ती डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह के अनुसार, बस्ती डिपो से गोरखपुर और दिल्ली रूट पर पहले तीन बसें जाती थीं। अब छह अतिरिक्त मिलाकर कुल नौ बसों का संचालन किया जाएगा। बस्ती डिपो से बढ़नी व दिल्ली तक पूर्व में 15 बसों का संचालन होता था। अब छह अतिरिक्त यानी 21 बसों का संचालन किया जाएगा। इसी तरह बस्ती से कानपुर रूट पर पहले 10 बसें भेजी जाती थीं। अब 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती से लखनऊ रूट पर पहले 10 बसें जाती थीं। 22 मार्च से एक अप्रैल तक 12 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को होली में घर पहुंचने व होली के बाद लौटने में सुविधा मिलेगी। आवश्यकतानुसार लंबे और छोटे रूटों पर बसों व फेरों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।
...

अधिकारियों व कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

22 मार्च से एक अप्रैल तक परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। इस बीच गंभीर रूप से बीमार कर्मियों अथवा परिवार में दुखद हादसे पर ही अवकाश मिल सकेगा। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले चालकों व परिचालकों समेत अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत व सम्मानित भी किया जाएगा। डिपो के एआरएम आयुष भटनागर के अनुसार, दस दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले नियमित व संविदा चालक-परिचालक को 3500 व लगातार 11 दिन तक ड्यूटी करने वालों को 4400 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डिपो व वर्कशॉप के नियमित व आउटसोर्सिंग कार्मिकों को दस दिन पर 1500 व 11 दिन लगातार ड्यूटी करने वालों को 1800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चालकों-परिचालकों को प्रतिदिन 300 किमी का लक्ष्य दिया गया है। अतिरिक्त किमी सेवा देने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

...
कोट

बसों की नियमित निगरानी के लिए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह, वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता इंद्रजीत तिवारी, कन्हैया सिंह, सत्यदेव मिश्रा, मनीष कुमार श्रीवास्तव और अन्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed