फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भोजन वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई

भोजन वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई

Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
भोजन वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई
भोजन वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई
विज्ञापन

सीएमएस ने वार्ड ब्वाय का रोका वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में शासन के निर्देश पर मरीजों को खाना के अलावा फल व दूध का वितरण होता है। कागजों में यह कार्य हर दिन होता है, मगर वास्तव में ऐसा नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को तो वितरण करने वालों ने हद कर दिया। मरीजों को दूध के साथ खराब केला दे दिया गया। इसकी शिकायत मरीजों ने सीएमएस डॉ. एके सिंह से कर दी। इसे संज्ञान में लेकर सीएमएस ने तत्काल प्रभाव से जिम्मेदार वार्ड ब्वाय का वेतन रोक दिया, जबकि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जांच का निर्देश दिया है।
अस्पताल में भर्ती गर्भवती व प्रसूता को शासन के निर्देश पर भोजन व नाश्ते की व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए एक ठेकेदार से अनुबंध भी हुआ है मगर व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के बाबत सीएमएस ने एक स्थायी वार्ड ब्वाय को इसके लिए जिम्मेदारी दी है। वार्ड ब्वाय नाश्ता व खाना लेकर मरीजों तक जाता है। पिछले कई दिनों से यह शिकायत मरीज कर रहे थे कि वहां हर दिन खाना व नाश्ता वितरित नहीं होता है। यही नहीं खाना, नाश्ता व फल की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। सीएमएस ने जिम्मेदार को निर्देश दिया था कि व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए, मगर उनकी सेहत पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। शुक्रवार को मामला तब गंभीर हो गया, जबकि मरीज के परिवार के कुछ लोग खराब केला लेकर सीएमएस के पास पहुंच गए। बताया कि यही फल वितरित हुआ है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने तत्काल प्रभाव से वार्ड ब्वाय का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

सीएमएस ने उक्त कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत कई दिनों से आ रही थी। ठेकेदार व वार्ड ब्वाय को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी हालात नहीं बदले। तीमारदारों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है। भोजन की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed