{"_id":"5ca3af6ebdec2209dc70d5c8","slug":"71554231150-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैली के पीएमएस के 19 डाक्टरों की तैनाती अधर में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैली के पीएमएस के 19 डाक्टरों की तैनाती अधर में फंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैली के पीएमएस के 19 डॉक्टरों की तैनाती अधर में
मेडिकल कॉलेज से संबद्धता से तैनाती को लेकर ऊहापोह
चिकित्सालय के सभी कर्मी मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्ति पर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मेडिकल कॉलेज के कार्यों का अभी नए भवन में संचालन शुरू नहीं हुआ है, मगर ओेपेक चिकित्सालय कैली की सारी संपत्ति को मेडिकल कॉलेज ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, अब यहां एक नया मामला सामने आया है, क्योंकि यहां पीएमएस संवर्ग के तैनात 19 डॉक्टरों की तैनाती अधर में लटक गई है। वह इस नाते कि मेडिकल कॉलेज ने इन डॉक्टरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके चलते इस संवर्ग के चिकित्सक खुद की तैनाती को लेकर परेशान हैं।
नीट की परीक्षा के बाद मेडिकल कॉलेज बस्ती का संचालन शुरू हो जाएगा। यहां एमबीबीएस के सौ छात्रों की पढ़ाई होगी। जुलाई से कॉलेज तब संचालित होने लगेगा जब छात्र यहां प्रवेश पाएंगे। यहां 27 असिस्टेंट प्रोफेसर व 30 रेजीडेंट डॉक्टरों की तैनाती हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पहली अप्रैल से ओपेक चिकित्सालय कैली की ओपीडी को स्वयं संचालित करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए यहां तैनात पीएमएस के 19 डॉक्टरों को नए स्थान पर तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने का निर्देश दिया है। हालांकि, यहां तैनात स्वास्थ्य विभाग के नौ कर्मियों को मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्ति पर पांच साल के लिए ले लिया गया है। यही कर्मी मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक कार्य निपटाएंगे।
यहां तैनात पीएमएस संवर्ग के डॉक्टरों की मानें तो वे कहते हैं कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन हमें अपना नहीं मानता। स्वास्थ्य विभाग ने अभी नए स्थान की तैनाती का कोई निर्देश नहीं दिया है। ऐसे में यहां पीएमएस के डॉक्टरों की तैनाती अधर में पड़ गई है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने कहा कि ओपेक चिकित्सालय कैली में पूर्व से तैनात चिकित्सकों को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नहीं स्वीकारा है। मेडिकल कॉलेज ने अपने डॉक्टर व प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है। हां यहां के कर्मियों को पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है। कहा कि मेडिकल कॉलेज ने ओपेक चिकित्सालय कैली की सभी चल अचल संपत्तियों को स्वीकार कर लिया है।