फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   70 thousand rupees looted

असलहे के बल पर बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूटे

Wed, 30 Mar 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees looted
असलहे के बल पर बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

कुदरहा (बस्ती )। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही प्राथमिक विद्यालय के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर एक युवक से 70 हजार रुपये छीन लिए।
कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव निवासी शाकिर अली सेंट्रल बैंक कुदरहा से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त का 70 हजार रुपये निकाल कर अपनी पॉकेट में रख कर साइकिल से घर जा रहा था। छरदही प्राथमिक विद्यालय के सामने पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और साइकिल रोककर असलहा सटा दिया। शाकिर अली के अनुसार उसकी कोट की जेब में हाथ डालकर रुपये निकाल लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों फरार हो गए। पीड़ित युवक घर पर पहुंचकर बड़े भाई रब्बाक को घटना की जानकारी दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस चौकी कुदरहा पर दिया। जिसके बाद एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान, एंटी नारकोटिक्स प्रभारी योगेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद शाही, थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित युवक से पूछताछ की। इससे पहले सोमवार को लालगंज थाना क्षेत्र के हथियांव चौराहे के पास निर्माणाधीन पुल पर रात करीब 8:30 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने 32 वर्षीय युवक बलवंत से तीन हजार रुपये, डीएल पल्सर गाड़ी की चाबी छीन कर फरार हो गए थे। बलवंत पिपरपाती अपनी ससुराल जा रहे रहे थे। एएसपी ने बताया कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर बड़ेवन टोल प्लाजा के निकट ट्रक में बाइक की टक्कर में घायल बाइक चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव निवासी 30 वर्षीय सचिन गिरी पुत्र गणेश शंकर गिरी को किसी काम से बाइक से गोरखपुर गये थे।देर शाम घर वापस आते समय कोतवाली थाना क्षेत्र के बडेवन टोल प्लाजा के निकट आगे चल रहे ट्रेलर में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से घुस गई । घटना में बाइक चालक सचिन गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम और बडेवन चौकी पुलिस एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में सचिन गिरी की मौत हो गई। बडेवन चौकी प्रभारी मुनीन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed