फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6526 candidates took the exam with the desire to wear khaki.

Basti News: खाकी पहनने की चाहत में 6526 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 01 Sep 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 01 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
6526 candidates took the exam with the desire to wear khaki.
पुलिस भर्ती परीक्षा: दोनों पॉली में 1725 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

- किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी की नहीं मिली कोई शिकायत
- पहली पॉली में 3264 व दूसरी पाली में 3262 अहुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। 23 अगस्त से शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा शनिवार काे सकुशल संपन्न हुई। आखिरी दिन गोरखपुर, आंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, महराजगंज व देवरिया जिले से आए 6526 अभ्यर्थियों ने शहर में बनाए गए 12 केंद्रों पर कापियां लिखीं। दोनों पालियों में मिलाकर 8352 अभ्यर्थियों में से 1725 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
पहली पाली में कुल 4176 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें 3264 ने परीक्षा दी, जबकि 912 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। दूसरी पॉली की परीक्षा में भी 4175 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 813 अनुपस्थित रहे और 3262 ने परीक्षा दी। पांच दिनों तक 10 पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 41400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। त्रिस्तरीय चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को पेन, पेंसिल, प्रवेशपत्र और आधार कार्ड ही अंदर तक ले जाने की अनुमति थी। पुलिस कर्मी सुबह से ही अपनी ड्यूटी स्थल पर मौजूद हो गए।
विज्ञापन

केंद्र के बाहर लगे पुलिस कर्मी संदिग्धों पर नजर रखते नजर आए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ। प्रवेश पत्र की डिटेल्स का आधार कार्ड से मिलान किया गया। बैग आदि लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों का सामान केंद्र के बाहर ही जमा करने की व्यवस्था दिखी। डीएम व एसपी ने विभिन्न केंद्रों पर लगे बायोमैट्रिक की भी जांच की। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। दोनों पॉलियों में आला अफसर परीक्षा केंद्रोंं का भ्रमण करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------



इन केंद्रों पर हुई परीक्षा



- पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, महिला पीजी कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स कॉलेज, एपीएन पीजी कॉलेज, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज और श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि पहले दिन दोनों पॉलियों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed