फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   621 historyheater on police radar

पुलिस की रडार पर 621 हिस्ट्रीशीटर

Fri, 03 Jul 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
621 historyheater on police radar
पुलिस की रडार पर 621 हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन

बस्ती। कानपुर में दबिश के दौरान हमले में सीओ सहित आठ पुलिस कर्मियों की हत्या की घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। सबसे बड़ी चूक के बाद मात खाई पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की तलाश शुरू कर दी है। जिले के 621 हिस्ट्रीशीटरों को फिर से खंगाला जाएगा। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि जिले के ऐसे हिस्ट्रीशीटरों की खोजबीन की जा रही है। खासकर राजनैतिक संरक्षण में दुस्साहस करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस पर हमले की घटनाओं में वांछित तलाश किये जा रहे हैं। इस कड़ी में पहला कदम उनकी नवैयत जानने का होगा।

हाल के वर्षों में पुलिस अपने मुठभेड़ की परिभाषा बदल चुकी है। यही कारण है कि साल भर के भीतर सौ से अधिक मुठभेड़ के मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिनमें 90 फीसदी ऐसी घटनाएं हैं जिनमें पुलिस ने रेप, जघन्य हत्या, बड़ी धोखाधड़ी आदि के वांछित या इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के समय भी अक्सर फायरिंग होने की बात सामने आती है। पुलिस की इस बार की संवेदनशीलता इस कदर है कि पुलिस वाले भी रडार पर लिए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि संदिग्ध गतिविधि वाले सिपाही,दरोगा की गोपनीय जांच कराई जाएगी। आईजी आशुतोष कुमार का कहना है कि इतनी बड़ी कुर्बानी देने के बाद लापरवाही अक्षम्य होगी। शासन और डीजीपी स्तर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed