फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   62 dis connection in 19 lac dues

19 लाख के बकाए में 62 कनेक्शन काटे

Mon, 04 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विद्युत के बकाएदारों के खिलाफ रविवार को भी मंडल में वसूली का
विज्ञापन
अभियान चलाया गया। नौ स्थानों पर लगे कैंप में कुल 11 लाख 60 हजार रुपये की वसूली हुई। 18 लाख 80 हजार के बकाए में 62 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त और अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार ने जनपद सिद्घार्थनगर के उसका बाजार और जोगिया में लगे कैंप का निरीक्षण किया और वसूली की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।

रविवार को जनपद बस्ती के हर्रैया और शहर में लगे कैंप में तीन लाख दस हजार रुपये की वसूली हुई। आठ लाख रुपये के बकाए में 23 कनेक्शन काटे गए। जनपद संतकबीरनगर के नाथनगर और लोहरौली में लगे शिविर में दो लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई, तीन लाख 80 हजार के बकाए में 12 लाइनें काटी गईं।

इसी तरह जनपद सिद्घार्थनगर के उसका बाजार, बढ़नी, खुनियांव, डुमरियागंज और जोगिया में लगे शिविर में छह लाख 90 हजार रुपये की वसूली हुई, सात लाख रुपये के बकाए में 27 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मुख्य अभियंता ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने किसी भी परेशानी से बचने के लिए बकाएदारों से बकाया जमा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed