{"_id":"597f15544f1c1bcd4f8b4885","slug":"61501500756-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित सेक्रेटरी के कार्यकाल की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित सेक्रेटरी के कार्यकाल की होगी जांच
Updated Mon, 31 Jul 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने सल्टौआ गोपालपुर क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के कार्यकाल की जांच कराने के आदेश दिए हैं। यह वहीं सेक्रेटरी जिनके तबादले के लिए विधायक और सांसद तक को दखल देना पड़ा। अंत में सेक्रेटरी को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विकास भवन को नियमित सेक्रेटरी के कार्यकाल के जांच कराने की शिकायतें मिल रही थी, इसे संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने उन सभी ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की जांच का जांच दिया है जहां यह पिछले नौ साल से तैनात रहे। जिन ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की जांच के आदेश दिए गए हैं, उनमें पड़री, हरदिया, औड़जंगल, फेरसम, देईपार, भितरी पचानू, हसनापुर, पचानू, कोइलसा, सल्टौआ, दसिया, छनवतिया, मझौवा बैकुण्ठ, मुनियांव, शामिल है। क्षेत्र के लोगों का दावा है कि अगर सही निष्पक्ष हो गई तो सेक्रेटरी के साथ कई प्रधान फंस सकते हैं। यही कारण रहा है, इनका तबादला न हो इसके लिए कुछ प्रधान लामबंद हो गए। तबादला न होने के लिए विकास भवन के अफसरों पर दबाव बनाने लगे थे।