{"_id":"597e1a274f1c1be92d8b46b0","slug":"61501436455-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में बनेगा जलमार्ग का टर्मिनल: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में बनेगा जलमार्ग का टर्मिनल: सांसद
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। 11 नदियों को जोड़कर जलमार्ग बनाने के लिए तीन सर्वे काम पूरा हो चुका है।अयोध्या से छपरा तक के जलमार्ग के लिए बस्ती की सीमा पर टर्मिनल का निर्माण होगा। यह जानकारी रविवार को प्रेस वार्ता में सांसद हरीश द्विवेदी ने दी।
सांसद द्विवेदी ने बताया कि जल मार्ग के साथ ही रामजानकी मार्ग के लिए साढे चार हजार करोड़ की योजना के डीपीआर बन रहा है। शहर के रिंगरोड का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है साथ ही डीपीआर तैयार हो रहा है। सरकार ने इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था दी है। जबकि रेलवे लाइन बस्ती से फैजाबाद के लिए जल्द सर्वे कार्य भी शुरू होगा। यह रेल लाइन बस्ती, कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी, विक्रमजोत होते हुए अयोध्या लाइन में मिलेगी।
मुंडेरवा मिल दोबारा चालू कराने के मुद्दे पर सदर विधायक दयाराम चौधरी और सांसद के बीच श्रेय लेने की होड़ को हरीश द्विवेदी ने नकारते हुए कहा कि यह सभी पांचों विधायकों और हमारे प्रयासों का परिणाम है कि मुंडेरवा चीनी मिल का अक्टूबर अंतिम सप्ताह तक शिलान्यास हो जाएगा। बताया कि मिल घाटे में न जाए इसके लिए साथ में पावर प्लांट भी लगेगा। इससे हजारों नवजवानों, मजदूरों एवं दुकानदारों को रोजी रोटी मिल सकेगी। कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिल चालू कराने की बात कही थी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट की व्यवस्था की। सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी इसके बधाई के पात्र हैं। सांसद ने बताया कि प्लास्टिक कॉम्पलेक्स को औद्योगिक कॉम्पलेक्स बनाने के लिए प्रदेश के मंत्री सतीश महाना से भी बात की है।
विज्ञापन
---------------------------------------
शिक्षा मित्रों की बात संसद में उठाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद होने के बाद शिक्षा व्यवस्था बाधित हुई है। प्रदेश में करीब एक लाख 75 हजार व जिले में करीब 28 हजार शिक्षा मित्र प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इनके बारे में पत्र लिखा है। संसद में भी प्रश्न दर्ज कराया है। शिक्षामित्रों से पूरी सहानुभूति है। इन्हें कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।