फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   600 couples performed Mahayagya, gave the message of environmental protection

Basti News: 600 दंपत्तियों ने किया महायज्ञ, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 31 Dec 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 31 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
600 couples performed Mahayagya, gave the message of environmental protection
बस्ती। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर आर्यवीर दल ने श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 200 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें करीब 600 दंपतियों और स्कूली बच्चों ने सामूहिक यज्ञ कर लोगों को पर्यावरण शोधन संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात आर्यवीर दल के बच्चों ने व्यायाम, सूर्य नमस्कार और जूडो कराटे का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसमें सुभद्रा कुमारी पांडेय स्कूल, पांडेय कन्या इंटर कॉलेज, पांडेय इंटर कॉलेज, स्वामी दयानंद विद्यालय तथा खलीलाबाद के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का ध्वजारोहण कर राजमाता आशिमा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जब संसार में किसी देश का कोई ध्वज प्रतीक नहीं था तो यह भगवा ध्वज हमारे चक्रवर्ती सम्राटों का प्रतिनिधित्व करता था। हम अपने कार्यों से प्रकृति पर्यावरण को प्रदूषित करते रहते हैं। उसका प्रायश्चित केवल औषधि युक्त हवन अग्निहोत्र ही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीएनबी के प्रबंधक सर्वेश कुमार सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार पांडेय प्रबंधक पांडेय इंटर कॉलेज, राकेश कुमार पांडेय पूर्व प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलेज, योगेश शुक्ल प्रधानाचार्य पांडेय इंटर कॉलेज को ओम चित्र देकर के सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने केवल विदेशी हमले को अपनी क्रांति से नहीं रोका, बल्कि गुरुकुल प्रणाली को पुनर्जीवित कर वैदिक धर्म की फिर से स्थापना की। यह देश ऐसे ही सोने की चिड़िया नहीं बना है, इसकी जड़ें वेदों के ज्ञान जल से अभिसिंचित हैं।

ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने वेदों की ओर लौटो का नारा देकर संसार को आर्य बनाने की प्रेरणा दी। पंकज आर्य प्रधान संचालक आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश में कहा कि आर्यवीर दल देश का प्राण है। इसका प्रसार ही देश को सुरक्षित रख सकता है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य देवव्रत आर्य ने किया। अशोक तिवारी आर्यवीर दल बलरामपुर ने प्रशस्ति पत्र देकर पंकज आर्य को सम्मानित किया। इस मौके पर आदित्य नारायण, रामप्रसाद त्रिपाठी, राधेश्याम आर्य, मुरलीधर भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed