फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   53 major roads of the division will shine with 82.17 crores

Basti News: 82.17 करोड़ से चमकेंगी मंडल की 53 प्रमुख सड़कें

Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
53 major roads of the division will shine with 82.17 crores
बस्ती। मंडल की 53 जर्जर सड़कों को चमकाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दिया है। इससे इन मार्गों से यात्रा करने वाले राहगीरों को सुविधा मिलने लगेगी। नाबार्ड की योजना के तहत होगा 93.15 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


-वित्तीय वर्ष 2023-24 में लोक निर्माण विभाग ने मंडल की 53 ऐसी सड़कों को चिह्नित किया है, जो अब तक जर्जर पड़ी हैं और उनका जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण किसी भी योजना के तहत नहीं हो सका है। इन सड़कों को नाबार्ड यानी कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से दुरुस्त किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता रवींद्र वीर सिंह ने बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के सभी खंडों के अधिशासी अभियंताओं की टीम से सर्वे कराया है। 93.15 किमी लंबी 53 सड़कों के पुनर्निर्माण व जीर्णोद्धार के लिए 82 करोड़ 17 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर मुख्यालय के जरिए शासन को भेज दी है। शासन से मंजूरी मिलते ही नए वित्तीय वर्ष में यह सड़कें नए कलेवर में चमकने लगेंगी।
विज्ञापन

---
इस जिले में इतनी सड़कों का होगा नवीनीकरण
पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता कार्यालय के अनुसार बस्ती जिले में 19, संतकबीरनगर में 17 व सिद्धार्थनगर जिले में 17 सड़कों का चयन किया गया है। यह वह सड़कें है, जो ब्लॉक, तहसील, थाना व अन्य जिला मार्गों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ती हैं। इन सड़कों पर मानक के अनुसार अभी तक कोई मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मंजूरी मिलते ही सुधर जाएंगी सड़कें
मंडल की 53 सड़कों के सुधार के लिए शासन को कार्ययोजना भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही उन सड़कों पर काम चालू करवा दिया जाएगा। - रवींद्र वीर सिंह, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed