{"_id":"5c7436e3bdec224c8b1b08ad","slug":"51551120099-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख कप्तानगंज के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख कप्तानगंज के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
समर्थन में 33, विपक्ष में दो मत पड़े
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। विकास खंड कप्तानगंज की प्रमुख माधुरी आर्या के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ल की मौजूदगी में चर्चा के बाद पास हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पास होने पर सदस्यों ने अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। चर्चा के बाद हुए मतदान में 36 सदस्यों में से 33 समर्थन दो ने विरोध में मत दिया। एक मत अवैध करार दिया गया।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीएम की ओर से निर्धारित तिथि पर सोमवार को ब्लॉक सभागार में दोपहर बाद चर्चा शुरू हुई। चर्चा के लिए पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सीताराम शास्त्री व राज नारायण यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा सदस्य ब्लॉक सभागार पहुंचे। दोपहर 12:15 बजे बीडीसी सदस्य धनमन देवी के साथ 17 महिला सदस्यों ने भी प्रवेश किया। पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की बेटी ब्लॉक प्रमुख माधुरी आर्या बैठक में पहुंचीं ही नहीं। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान का निर्णय हुआ। एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 33 और विपक्ष में दो मत पड़े जबकि एक मत अवैध रहा। मतदान में कुल 36 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया।
इससे पहले पिछले 28 जुलाई 2018 को भी अविश्वास की नोटिस दी गई थी। दो अगस्त 2018 को 35 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी के समक्ष परेड किया। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 30 अगस्त 2018 को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उस समय ब्लॉक प्रमुख माधुरी आर्य उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा कर मतगणना पर रोक लगाने में सफल रहीं। उच्च न्यायालय ने 27 नवंबर को पूरी प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया। इसके बाद चार फरवरी को 43 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने फिर अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस देने के लिए डीएम के समक्ष प्रस्तुत हुए। डीएम के निर्देश पर 25 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मत विभाजन कराया गया। इस बार भी प्रक्रिया को रोकने के लिए माधुरी ने उच्च न्यायालय का सहारा लिया है लेकिन अभी तक निराशा ही हाथ लगी। कोर्ट ने प्रक्रिया रोकने से इन्कार कर सुनवाई के लिए 26 फरवरी की तिथि तय कर दी है। उधर, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए चल रही गहमागहमी को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर डीसीपी शेर सिंह, थानाध्यक्ष कप्तानगंज सतानंद पांडेय सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने भी मौके पर मुआयना किया।