{"_id":"5b4f89684f1c1b07788b4a85","slug":"51531939176-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिथीन पर स्कूलों में पढ़ाया जाएगा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिथीन पर स्कूलों में पढ़ाया जाएगा पाठ
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन पर स्कूलों में पढ़ाया जाएगा पाठ
प्रशासन ने की पहल, भेजा बीएसए को पत्र
प्रार्थना स्थल पर पॉलिथीन के दुष्प्रभाव की बच्चों को दी जाएगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सरकार ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध से दो अक्टूबर तक प्रदेश पॉलिथीन मुक्त हो जाएगा। इसके लिए जहां प्रशासन, पालिका व पुलिस संयुक्त अभियान चला रहा है, वहीं, अब स्कूलों में भी इसे शामिल करने की मुहिम छिड़ गई है। प्रशासन ने बीएसए व बीईओ को पत्र लिखा है। स्कूल में प्रार्थना स्थल पर बच्चों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को बताया जाएगा।
पॉलिथीन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी ताकत लगाए हुए है। इसके तहत शहर में पालिका ने टीम गठित कर दिया है। जो बाजार से लेकर घर तक लोगों को जागरूक करने में जुटी है। जगह-जगह इसे प्रचारित भी किया जा रहा है। तय भी हुआ है कि यदि कहीं से प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलेगा तो संबंधित के खिलाफ एक हजार से एक लाख तक का जुर्माना तो ठोका ही जाएगा। साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। यह तो हुई कार्रवाई की बात, मगर प्रशासन कार्रवाई से ज्यादा जागरूकता पर जोर दिए हुए है। पालिका प्रशासन की ओर से नगरीय क्षेत्र में बीएसए को पत्र लिखकर बच्चों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को बताया जाएगा। यह बच्चे अपने घरों में इसे प्रचारित करेंगे, जिससे इस पर पूर्ण प्रतिबंध की प्रतिबद्धता को बल मिले।
पालिका के ईओ डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि पॉलिथीन प्रतिबंध के प्रथम चरण में कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई तो अभी तक कहीं नहीं हुई है। कारण यह कि व्यापारी खुद इसके प्रति जागरूक हैं। इसी का परिणाम है कि बाजार से पॉलिथीन गायब हो गई। चूंकि बच्चे इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में स्कूलों के प्रार्थना स्थल पर बच्चों को इसके दुष्प्रभाव को बताकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इसके लिए डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर एसडीएम ने बीएसए व बीईओ को पत्र भेजा है। पालिका ने भी बीएसए को पत्र भेजकर स्कूलों में प्रतिदिन पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को बताने की सिफारिश की है।