{"_id":"5f663bef8ebc3eb7096d8071","slug":"46-found-positive-basti-news-gkp3661955123","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 3150","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 3150
विज्ञापन
कटरा से चौराहे से मूडघाट जाने वाली सड़क कंटेनमेंट जोन बनने के कारण किया गया सील।
- फोटो : BASTI
46 पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 3150
1,339 लोगों की जांच रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 46 नए संक्रमित पाए गए। इस प्रकार अब कुल संक्रमितों संख्या 3,150 हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते अब तक कुल 62 लोगों मृत्यु हो चुकी है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 377 बताई जा रही है। 52 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार अब तक कुल 2,711 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
पुष्टि करते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि अब तक 1,02,341 लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 1,01,002 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 97,791 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 1,339 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है। डीएम ने बताया कि रुधौली में 44, मुंडेरवा सीएचसी में 23, कैली में 56 व होम आइसोलेशन में 292 मरीज रखे गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिले भर में 193 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 103, हर्रैया में 53, भानपुर में 20 व रुधौली में 17 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। डीएम ने कहा कि यहां लोगों की सुविधानुसार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है।