{"_id":"611006938ebc3efcd917f975","slug":"455-left-tgt-exam-3614-included-basti-news-gkp404886173","type":"story","status":"publish","title_hn":"455 ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा,3614 शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
455 ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा,3614 शामिल
विज्ञापन
455 ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा, 3614 शामिल
17 केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की दूसरे दिन 2021 की टीजीटी की परीक्षा में 455 परीक्षार्थी छोड़ दी। जिले के 17 केंद्रों पर 3614 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुरक्षा के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
परीक्षा की प्रथम पाली में हिंदी, संगीत, गणित और कृषि के 2091 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 229 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, उर्दू और संगीत वादन के 1978 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 226 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा 17 पर्यवेक्षक तैनात रहे। दो सचल दल सभी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक परीक्षा कक्ष में केवल 24 परीक्षार्थी बैठाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू की निगरानी करते रहे। केंद्रों में मोबाइल अथवा दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की मनाही थी। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि परीक्षा में 50 प्रतिशत दूसरे विभाग के कर्मचारी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाए गए थे। केंद्रों पर प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला गया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।