{"_id":"68965ac415648ae8470de86c","slug":"450-liters-of-diesel-stolen-from-three-trucks-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141664-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन ट्रकों से 450 लीटर डीजल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन ट्रकों से 450 लीटर डीजल चोरी
Sat, 09 Aug 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
महादेवा/बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया चौराहे से महज 500 मीटर दूर सबदेईया कला गांव के पास एक बाॅडी गैराज के पास खड़े तीन ट्रकों से करीब 450 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है।
लालगंज थानाक्षेत्र के चौबाह निवासी ट्रक मालिक धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू जायसवाल ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी है। बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे गोरखपुर से चलकर सबदेईया कला विक्रम चौधरी बाॅडी गैराज के पास तीनों गाडियां खड़ी थीं। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि देर रात करीब 12:10 मिनट पर अर्टिगा कार से पहुंचे संदिग्ध लोग खड़े ट्रकों में से डीजल निकाल रहे हैं। वाहन चालक उस्मान अली व आजम ने बताया कि वे गैरेज से 500 मीटर दूर एक ढाबे पर भोजन करने गए थे। आने-जाने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। थाना प्रभारी पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद