फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   44 teams showed their strength in the district level kabaddi competition.

Basti News: जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में 44 टीमों ने दिखाया दम

Sun, 04 Oct 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
44 teams showed their strength in the district level kabaddi competition.
आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ में आयोजित कबड्डी में दमखम दिखाते ​​खिलाड़ी
बस्ती। आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ में शनिवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग की 44 टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया और कई मुकाबले रोमांचक रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, युवा भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय और विद्यालय प्रबंधक रविंद्र नाथ उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा ने आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ को हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी ने महादेव शुक्ल किसान इंटर कॉलेज गौर को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम प्रथम और आयोजक विद्यालय की टीम द्वितीय रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में श्री नरेंद्र प्रसाद मिश्र शांति देवी इंटर कॉलेज बढ़नी प्रथम और मुंडेरवा द्वितीय रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा प्रथम और किसान इंटर कॉलेज भानपुर द्वितीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया प्रथम और किसान इंटर कॉलेज भानपुर द्वितीय रहा।

संचालन डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने किया। निर्णायक मंडल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभाकर ओझा और मंडलीय सचिव अमित कुमार यादव शामिल रहे। प्रधानाचार्य संदीप कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों और शिक्षकों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान प्रमोद कुमार उपाध्याय, चक्रपाणि पाठक, रामभवन, कृष्णदेव दुबे, वीरेंद्र प्रसाद उपाध्याय, विकास भट्ट और नवनीत पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed