{"_id":"5b4b83dd4f1c1b4a748b4fa6","slug":"41531675613-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर प्रशासन, 25 क्विंटल पालीथिन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर प्रशासन, 25 क्विंटल पालीथिन जब्त
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 क्विंटल पॉलिथीन जब्त
बस्ती। पॉलिथीन बंदी के फैसले को अमल में लाने के लिए रविवार को नगर पालिका व प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। बैठक के बाद अधिकारियों के जत्थे ने पुलिस के साथ शास्त्री चौक से गांधी नगर तक की सभी दुकानों में पॉलिथीन का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 25 क्विंटल पॉलिथीन जब्त किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी ने व्यापारियों को बताया कि प्रथम चरण में पचास माइक्रॉन से नीचे के कैरीबैग व अन्य सामान को प्रतिबंधित किया गया है। दूसरे चरण में 15 अगस्त तक डिस्पोजल प्लेट्स, कप व गिलास के अलावा अन्य प्लास्टिक से संबंधित उत्पादों को बंद किया जाएगा। तीसरे चरण में पॉलिथीन को दो अक्टूबर तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। बैठक में एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, तहसीलदार अनिल कुमार, व्यापारी राजेश चित्रगुप्त सहित तमाम व्यापारी व अधिकारी मौजूद रहे।