फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   लेखपालों को नहीं मिलेगा पदाधिकारी होने का लाभ

लेखपालों को नहीं मिलेगा पदाधिकारी होने का लाभ

Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों को नहीं मिलेगा पदाधिकारी होने का लाभ
अध्यक्षों और मंत्रियों का भी होगा तबादला
विज्ञापन

बस्ती।
पदाधिकारी होने का लाभ अब लेखपालों को नहीं मिलेगा। राजस्व परिषद ने उन सभी लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्षों एवं मंत्रियों का तबादला करने का आदेश दिया है जो एक ही तहसील में 10 साल से अधिक समय से कार्य रहे हैं। इस नई व्यवस्था के दायरे में तीन अध्यक्ष और तीन मंत्री आ रहे हैं। इनमें कोई 20 तो 17 तो साल से एक ही तहसील में जमे हुए हैं। इन सभी के तहसील बदलने की तैयारी हो रही है। इसके दायरे में दो अध्यक्ष और चार मंत्री आ रहे हैं।

जिले में चार तहसीलें हैं। इनमें लेखपाल संघ के कई ऐसे अध्यक्ष और मंत्री पदाधिकारी होने का लाभ ले रहे थे। इनमें तो कई इसलिए पदाधिकारी होने का चुनाव लड़ते थे ताकि वे तहसील में ही जमे रहें। ऐसे लेखपाल पदाधिकारी का पद जीतने के लिए सारे जतन करते थे मगर राजस्व परिषद के एक आदेश ने उन लेखपालों के मंसूबों पर पानी फेर दिया जो पिछले 20 साल से इसलिए एक ही तहसील में जमे हुए थे क्योंकि वे या अध्यक्ष हैं या फिर मंत्री? लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को तहसीलों में पदाधिकारी रहते कार्य करने की छूट राजस्व परिषद ने अभी तक दे रखी थी। हाल ही में प्रशासन ने 28 लेखपालों का तबादला किया मगर इसमें एक भी पदाधिकारी लेखपाल का नाम नहीं रहा। जिन लेखपाल पदाधिकारियों के तबादले की सूची बन रही है, उनमें तहसील हर्रैया में तैनात मंत्री सतीश कुमार भी हैं। यह पिछले लगभग 20 से इसी तहसील में कार्य कर रहे हैं। भानपुर तहसील में कार्यरत बालकृष्ण उपाध्याय भी मंत्री के पद पर हैं और पिछले लगभग 17 साल से वहीं पर जमे हुए हैं। इसी कड़ी में भानपुर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह आते हैं। यह भी लगभग 17 साल से जमे हुए हैं। 11 साल से अधिक कार्य करने वालों में रुधौली तहसील के मंत्री अंजनी नंदन शरण, सदर तहसील के मंत्री धर्मेंद्र कुमार और हर्रैया तहसील के अध्यक्ष रमेशचंद्र के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed