फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   36 lakh and 500 hundred Tiranga will unfurling

घ०ों से लेकर कारखानों तक सप्ताहभर लहराएगा तिरंगा

Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
36 lakh and 500 hundred Tiranga  will  unfurling
जिले में लहराएंगे साढ़े छत्तीस लाख राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के सभी घरों, कार्यालयों, शैक्षणिक, व्यावसायिक, वाणिज्यिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। जश्न-ए-आजादी के उपलक्ष्य में जिले में 36 लाख 500 तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि गौरवपूर्ण कार्यक्रम में सभी विभागों की पूरी तरह से सहभागिता रहेगी। उन्होेंने कहा कि जिले में 36 लाख 500 तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। तहसील स्तर पर एसडीएम व ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को नोडल नामित किया गया है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीडीओ अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि उपायुक्त एनआरएलएम के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की सखियां तिरंगा तैयार करेंगी। इसके लिए सूती व पॉलिस्टर कपड़े का इस्तेमाल किया जाएगा। गांवों में निगरानी समिति के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जन जागरुकता के लिए प्रभात फेरी, पोस्टर प्रतियोगिता, झंडा गीत, रैली आदि निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. हरिदास अग्रवाल, एसडीएम जीके झा, शैलेश कुमार दुबे, बीएसए इंद्रजीत प्रजापति, डीएओ मनीष कुमार सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय व राम विनोद मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed