{"_id":"66a2c9fc6c86df82f6005f24","slug":"34-group-teachers-resign-in-protest-against-digital-attendance-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121085-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिजिटल हाजिरी के विरोध में 34 संकुल शिक्षकों का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिजिटल हाजिरी के विरोध में 34 संकुल शिक्षकों का इस्तीफा
Fri, 26 Jul 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन : शैल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डिजिटल हाजिरी सहित अन्य प्रमुख मांगों को लेकर सदर ब्लाॅक के 34 संकुल शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैल शुक्ल के नेतृत्व में डिलिया बीआरसी पर बीएसए को संबोधित अपना इस्तीफा खंड शिक्षा अधिकारी सदर को सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षण कार्य के अलावा कोई अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैल शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, 31 दिवस का उपार्जित अवकाश, 15 अर्धआकस्मिक अवकाश और कैशलेस इलाज समेत शिक्षकों की सभी समस्याएं सरकार जब तक दूर नहीं करेगी तब तक डिजिटल हाजिरी का कोई औचित्य नहीं है। आरोप लगाया कि सरकार शिक्षक हितों के विरुद्ध कार्य कर रही है। यदि शीघ्र शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर ब्लॉक मंत्री विजय प्रताप वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय, संयुक्त मंत्री कृष्ण कुमार, रचना पाल, प्रभाकर धुसिया, अंकिता उपाध्याय, रश्मि बेन, सोनाली, मीनाक्षी, सौम्या, अर्चना गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।