फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   34 feet rangoli gives the message of developed India

Basti News: 34 फीट की रंगोली से दिया विकसित भारत का संदेश

Sun, 18 Oct 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
34 feet rangoli gives the message of developed India
स्टेडियम में बनाई गई रंगोली स्रोत विभाग - फोटो : shiv tripathi
बस्ती। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचने के उद्देश्य से शनिवार को एपीएन पीजी कॉलेज में 34 फीट की विशेष रंगोली बनाई गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वामी विवेकानंद एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाइयों के स्वयंसेवकों ने रंगोली के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह ने रंगोली का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। रंगोली निर्माण में निहारिका सावंत, नेहा, सेजल, वंदना, नंदिनी चौधरी, नेहा चौहान, संध्या, राज मोदनवाल, अंकिता शर्मा और धीरज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार दूबे और डॉ. चंद्र मिलन वर्मा का योगदान रहा। इस अवसर पर प्रो. राजेंद्र बौद्ध, डॉ. रघुनाथ चौधरी, डॉ. बलराम चौधरी, डॉ. कंचन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


---
स्टेडियम में रंगोली सजाई
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को पर्यटन विभाग, शिक्षा और आईसीडीएस विभाग के संयुक्त में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली सजाओ कार्यक्रम हुआ। रंगोली के जरिये सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ने सहयोग किया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने रंगोली देखी। इस दौरान डीपीओ राजेश कुमार, पर्यटन अधिकारी विकास नारायन, बीएसए अनूप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed