{"_id":"63f26bc2a5efde064f0a2af5","slug":"3364-crore-proposed-for-pure-water-basti-news-c-7-1-59454-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: 20 हजार की आबादी के शुद्ध पानी के इंतजाम को 33.64 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: 20 हजार की आबादी के शुद्ध पानी के इंतजाम को 33.64 करोड़ का प्रस्ताव
Mon, 20 Feb 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत रुधौली में स्थित पुराना ओवरहेड टैंक। संवाद
- नगरीय जलनिगम ने शासन को भेजा प्रस्ताव
- नौ साल बाद मिलेगी शहरी जलापूर्ति की सुविधा
बनाए जाएंगे तीन और वाटर हेड टैंक
- स्थापित होंगे 6 ट्यूबवेल और बिछेगी 101.304 किमी पाइपलाइन
- इस परियोजना से 135 लीटर रोज प्रति व्यक्ति होगी जलापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली नगर पंचायत की तकरीबन 20 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए नगरीय जलनिगम की टीम ने 33 करोड़ 64 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा है। इससे वाटर टैक्स जमा करने वाले इन परिवारों को अब हैंडपंप व देसी नलों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा, उन्हें शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।
नौ साल पहले 2014 में जिले के रुधौली कस्बे के आसपास के तकरीबन दो दर्जन राजस्व गांवों को मिलाकर नई नगर पंचायत का गठन किया गया। यहां अभी तक ग्रामीण पेयजल योजना के तहत 900 किलोलीटर की क्षमता के वाटर हेड टैंक की मदद से सिर्फ कस्बे में जलापूर्ति की जा रही है, जो आए दिन बाधित होती है। जबकि नागरिक वाटर और हाउस टैक्स दोनों का भुगतान कर रहे हैं। वहीं अन्य शामिल राजस्व गांवों में अभी तक इंडिया मार्क हैंडपंप व देसी नल ही सहारा बने हुए हैं।
-- -
अब बनी है वृहद कार्ययोजना
नगरीय जल निगम के सहायक अभियंता वीनस चौधरी के अनुसार 750, 600 और 350 लीटर के तीन और वाटर हेड टैंक बनाए जाएंगे। साथ ही आधा दर्जन ट्यूबवेल का भी इंतजाम किया जाएगा। वहीं अवर अभियंता विनय कुमार गुप्ता के अनुसार पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति के लिए कुल 101.304 किमी पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा गया है ताकि प्रति व्यक्ति प्रतिदिन औसतन 135 लीटर जलापूर्ति का इंतजाम किया जा सके।
विज्ञापन
-- -
शासन से स्वीकृति मिलते ही शुरू हो जाएगा कार्य
बस्ती-सिद्धार्थनगर के नगरीय जल निगम के अधिशासी अभियंता रेहान फारुकी ने बताया कि रुधौली नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय के जरिए शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही परियोजना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।