{"_id":"61f5680877c80c4b9418899f","slug":"32-people-found-corona-positive-basti-news-gkp4252300158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जिले में 32 नए पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जिले में 32 नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले
बस्ती। जनपद में कोरोना के 32 नए संक्रमित पाए गए। जबकि पहले से पॉजिटिव में से 44 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 232 से घटकर अब 188 हो गई है। शनिवार को 1022 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। ऐसे में अभी सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। जांच की गति थोड़ी धीमी हुई है जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राहत की बात यह है कि पॉजिटिव केस तेजी से रिकवर हो रहे हैं। ऐसे में अभी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चेताया कि तमाम दिशा निर्देशों के बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ सकती है।