{"_id":"5c743614bdec227f1c76c778","slug":"31551119892-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने घेरा तौल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने घेरा तौल केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने घेरा तौल केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। क्षेत्र के महनहिया गांव के पास स्थित बभनान चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का सोमवार को किसानों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों का आरोप था कि जिन किसानों ने गन्ने की बुआई नहीं की है, उनका भी गन्ना पर्ची को कोटा निर्धारित कर पर्ची जारी कर दिया गया है जबकि पात्र किसानों को पर्ची ही नहीं दी जा रही है। इसके चलते क्रय केंद्र पर उनके गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है।
किसानों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से उनकी ट्रालियां क्रय केंद्र पर खड़ी हैं, मगर तौल नहीं हो पा रही है, जबकि गन्ना माफिया फर्जी कोटा आवंटित कराकर औने-पौने मूल्य में गन्ना खरीदकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। उनका यह आरोप भी था कि यह खेल कई दिनों से चल रहा है। इसी वजह से पात्र किसानों का गन्ना नहीं बिक पा रहा है।
इस मौके पर जगदंबा उपाध्याय, वंश बहादुर, विनोद कुमार, सालिक राम, संतराम वर्मा, रामतेज वर्मा, राम मिलन उपाध्याय, जगदंबा प्रसाद, सतिराम, जोखू, शंभूनाथ, राम कुमार चौधरी, राधेश्याम, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।