फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   स्टेडियम ने 2-0 से लहराया परचम

स्टेडियम ने 2-0 से लहराया परचम

Fri, 21 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम ने 2-0 से लहराया परचम
स्टेडियम ने 2-0 से लहराया परचम
विज्ञापन

सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता
स्टेडियम के बालाजी व ऋषि ने दागे एक-एक गोल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम एकादश ने 2-0 से हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर की टीम को हरा कर परचम लहराया।

विजयी टीम की ओर से पहला गोल बालाजी वर्मा ने सातवें मिनट, जबकि ऋषि गुप्ता ने 21वें मिनट में किया। विजेता व उप विजेता टीम को डीएम डॉ. राजशेखर व विशिष्ट अतिथि राजेंद्र नाथ तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि डीएम डॉ. राजशेखर व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेंद्र नाथ तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची हंसराज लाल इंटर कॉलेज व स्टेडियम एकादश की टीम ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए। खेल के पांचवें मिनट में स्टेडियम एकादश को पहला पेनॉल्टी कार्नर मिला, मगर उसे गोल में तब्दील नहीं किया जा सका। इसी बीच सातवें मिनट में टीम को दूसरा पेनॉल्टी कार्नर मिल गया, जिसे बालाजी वर्मा ने गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद विपक्षी टीम का हमला और तेज हुआ। 15वें मिनट में पहला, तो 20वें मिनट में दूसरा पेनॉल्टी कार्नर हंसराज लाल इंटर कॉलेज की टीम को मिला, मगर खिलाड़ी इसे गोल में तब्दील करने से चूक गए। इसी बीच 21वें मिनट में स्टेडियम एकादश के जबरदस्त हमले से विपक्षी खिलाड़ी पीछे हटे और पेनॉल्टी कार्नर मिल गया। इसे ऋषि गुप्ता ने गोल में बदल दिया। स्टेडियम एकादश 2-0 से बढ़त बना ली, जिसका विपक्षी जवाब नहीं दे सके। अंत में स्टेडियम एकादश ने मैच जीत लिया। निर्णायक विकास चौरसिया, मनीष चौरसिया, शत्रुधन प्रजापति व बस्ती हॉकी के सचिव तनवीर आलम रहे। मैच के बाद मुख्य अतिथि डीएम डॉ. राजशेखर ने स्टेडियम में जिला व मंडलस्तरीय खेलों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। क्रीड़ाधिकारी चंद्रमौलि पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अमरेश चंद्रा, अब्दुल्ला, जय प्रकाश, इंद्र कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह भोलू, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed