{"_id":"6513341d375b8f46a50b5534","slug":"315-school-bus-operators-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4932-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 315 स्कूली बसों के संचालकों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 315 स्कूली बसों के संचालकों पर दर्ज होगा केस
Wed, 27 Sep 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
नहीं बनवाया फिटनेस प्रमाणपत्र, काली सूची में डालकर हफ्तेभर की दी मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 315 स्कूली वाहन के संचालकों ने फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं बनवाया है। यह वाहन नौनिहालों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। एआरटीओ ने इन सभी वाहनों को काली सूची में डाल दिया है। वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए हफ्तेभर की मोहलत दी है। यदि समय रहते इन वाहनों की फिटनेस जांच नहीं कराई गई तो वाहन स्वामियों पर विभाग केस दर्ज कराते हुए वाहनों का पंजीयन निरस्त कर देगा।
जिले में 1065 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें अब तक बस, मैजिक व मिनी बस सहित कुल 315 वाहनों की फिटनेस जांच नहीं कराई गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यदि यह वाहन रोड पर बच्चे ले जाते मिले तो विद्यालय प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर भी केस दर्ज कराया जाएगा।
एआरटीओ पंकज सिंह ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित स्कूल और घर पहुंचने की जिम्मेदारी सभी की है। उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। फिटनेस जांच न कराने वाले वाहन स्वामियों को हफ्तेभर की मोहलत दी गई है। इसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।