{"_id":"64a7181298f01f07bf05a4b7","slug":"31-dled-trainees-left-the-exam-in-the-third-semester-basti-news-c-207-1-bst1001-906-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तृतीय सेमेस्टर में 31 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तृतीय सेमेस्टर में 31 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा
Fri, 07 Jul 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। डीएलएड 2021 सत्र के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में पहले दिन बृहस्पतिवार 31 प्रशिक्षु अनुपस्थित हुए। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी।
जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान बस्ती (डायट) के सत्र 2021 के डीएलएड प्रशिक्षुओं के तृतीय सेमेस्टर परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में 10 से 12 बजे तक शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार विषय तथा दूसरी पाली में 1.30 से 3.30 बजे तक समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1250 प्रशिक्षुओं में से 1219 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। 31 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे दिन शुक्रवार को तीन पालियों में यह परीक्षा होगी। 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11.30 से 12. 30 बजे तक गणित एवं 2 से 4 बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा होगी। अंतिम दिन शनिवार को तीन पालियों में 10 से 11 बजे तक हिन्दी, 11.30 से 12. 30 तक संस्कृत एवं उर्दू, 2 से 3 बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक कुलदीप चौधरी ने बताया कि कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खैर इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, शिव हर्ष किसान इंटर कालेज एवं हंसराज लाल इंटर कालेज गनेशपुर शामिल हैं। परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर डायट और डीआईओएस की संयुक्त टीम एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा निगरानी की जा रही है।