फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 Carore and mare than Recovery from 4250 Farmers

4250 आयकरदाता किसानों से होगी 3,55,74,000 रुपये की वसूली

Sun, 15 May 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
3 Carore and mare than Recovery from  4250  Farmers
4250 आयकरदाता किसानों से होगी 3 करोड़ से अधिक की वसूली
विज्ञापन

बस्ती। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 4250 आयकर दाता किसानों से 3,55,74,000 रुपये की वसूली की जाएगी। आयकर दाता किसानों को, जो पिछले वर्ष में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त किए हैं, को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। वे कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा कर रही थीं।
डीएम ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जिले के 14 ब्लॉक में कुल 4707 आयकर दाता किसान चिह्नित किए गए हैं। इसमें से 457 किसानों ने सम्मान निधि की किस्त प्राप्त नहीं की है। डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी की समीक्षा की और ब्लॉकवार प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया। उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया है कि वह प्रतिदिन किए गए ई-केवाईसी की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं। साथ ही इस में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। बताया कि जिले में 2,17,201 किसानों का ई-केवाईसी किया जाना है। उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि ग्रामवार कैंप लगाकर ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रत्येक किसान से ई-केवाईसी करने पर 15 रुपये सीएससी संचालक ले सकेंगे। डीएम ने सीएससी संचालकों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन ई-केवाईसी का लक्ष्य पूरा न करने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। ई-केवाईसी न किए जाने से किसानों को अगली किस्त नहीं मिल पाएगी। इसके लिए सीएससी संचालक ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कृषि विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि कैंप लगने पर सभी सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों को कैंप में लाएं तथा उनका ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। संचालन उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने किया। इसमें एसडीएम आनंद श्रीनेत, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह है ब्लॉकवार ई-केवाईसी का लक्ष्य
डीएम ने बहादुरपुर में 1,450, बनकटी में 1,800, सदर में 1,500, दुबौलिया में 800, गौर में 1,250, हरैया में 1050, कप्तानगंज में 750, कुदरहा में 1,275, परशुरामपुर में 1,100, रामनगर तथा रुधौली में 800- 800, सल्टौआ गोपालपुर तथा विक्रमजोत में 1,000 -1,000, साऊघाट ब्लॉक में 900 कुल 15,000 प्रतिदिन ई-केवाईसी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed