फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2995 bags of government rice missing from rice mill

Basti News: राइस मिल से 2995 बोरी सरकारी चावल गायब

Sun, 28 Jul 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
2995 bags of government rice missing from rice mill
परशुरामपुर शांति राइस मिल पर हुई छापेमारी।
एसडीएम हर्रैया के छापा मारने पर हुई पुष्टि
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग के सीज करने के बाद भी मिल चलाने की हुई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। सुरैला गांव स्थित शांति राइस मिल में शुक्रवार की रात एसडीएम ने छापा मारकर स्टॉक का सत्यापन किया। सरकारी चावल की करीब 2995 बोरियां गायब मिलीं। एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर छापा मारा गया था। मिल में चावल भरी तीन हजार बोरियां होनी चाहिए थीं, लेकिन मौके पर सिर्फ पांच बोरी चावल ही मिला है।
जानकारी के अनुसार, एक स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारी ने डीएम को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि सुरैला स्थित शांति राइस मिल को मार्च में प्रदूषण विभाग ने सीज कर दिया था। संचालक ने ताला तोड़कर मिल फिर चालू कर दिया है। शिकायत की जांच के लिए डीएम ने टीम का गठन किया था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व वाली टीम ने छापा कर जांच की। रिकॉर्ड के अनुसार, मिल में 60 किग्रा वजन की करीब तीन हजार बोरियां सरकारी चावल होना चाहिए थी। मगर, मौके पर महज पांच बोरी चावल ही मिला। एसडीएम ने बताया कि जांच आख्या जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed