फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   26 pairs took seven ronds

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने लिये सात फेरे

Sat, 12 Dec 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
26 pairs took seven ronds
हर्रैया ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह में शामिल नवदंपती। - फोटो : BASTI
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने लिए सात फेरे
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विक्रमजोत, परशुरामपुर व हर्रैया ब्लॉक के 14 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस मौके पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि सरकार बेटियों की समाज में भूमिका बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसका असर भी दिख रहा है।

सभी जोड़ों को पायल, बिछुआ, वस्त्र, ट्रॉली बैग, बर्तन व अन्य उपहार देकर विदा किया। एडीओ समाज कल्याण अखलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी जोड़ों के बैंक खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई है। मौके पर प्रमुख योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, श्वेता वर्मा, बजरंग बाण, इब्ने हसन, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार सामूहिक विवाह योजना का ब्लॉक परिसर में आयोजन किया गया। इसमें 12 जोड़ों ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि विधायक रवि सोनकर ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना से सरकार गरीब बेटियों की शादी कराकर उनका घर बसाने में मदद कर रही है। बीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगिना यादव, सांसद प्रतिनिधि रवि चंद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह, अश्वनी उपाध्याय, अशोक पाल, पूनम चौधरी, पूर्णिमा सिंह, बब्बू पाल, सुरेंद्र नाथ चौधरी, प्रदीप पांडेय, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed