फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   25 corona patient in basti

प्राचार्य समेत 25 कोरोना पॉजिटिव, महिला की मौत

Wed, 05 Aug 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
25 corona patient in basti
प्राचार्य समेत 25 कोरोना पॉजिटिव, महिला की मौत
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना के 25 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें एक डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य भी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1018 पहुंच गई है। बुधवार को 31 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 633 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मंगलवार देर देर रात निधन हो गया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 32 हो गई है। एक्टिव केस 351 हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि जिले अब तक 36347 नमूने एकत्रित कराकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 36296 की रिपोर्ट मिल चुकी है। इसमें 35243 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। 51 नमूने के रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार को 814 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। सदर क्षेत्र में 121, 54 हर्रैया, 15 भानपुर तो आठ कंटेंमेंट जोन रुधौली में बनाए गए हैं। जिले में 198 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में 100 मीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 250 मीटर की परिधि में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले के कोविड-19 अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा दी जा रही है। चूंकि इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं, इससे थोड़ी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, मगर स्थिति नियंत्रण में है। लोग अफवाह से बचें। स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed