{"_id":"62f2a7cf9a975876505b1fce","slug":"24-teams-paricipated-in-block-level-game-basti-news-gkp446625373","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 24 टीमों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 24 टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : BASTI
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 24 टीमों ने लिया हिस्सा
गौर। युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को पं. महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज परिसर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माता प्रसाद जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में करीब 24 टीमों ने हिस्सा लिया।
सौ मीटर दौड़ में साधना व अंबेश पाल प्रथम, वैष्णवी व सुंदरम गौड़ द्वितीय और प्रतिभा शुक्ला व तवारक अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण में हिमांशु प्रथम, फैजान अहमद द्वितीय व नवनीत मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी व वालीबॉल में गौर ने मुकाबला जीता। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि ने किया।
उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा निखारने का काम करती हैं। मौके पर प्रबंधक ऊषा शुक्ला, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी, संतोष शुक्ल, पवन कुमार शुक्ल, गिरजेश कुमार शुक्ल, मनोज कुमार राय, बाल मुकुंद शुक्ल, जितेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।