{"_id":"677ac8357051ad9924044107","slug":"209-villages-and-hamlets-will-be-connected-by-prime-minister-road-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129944-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रधानमंत्री सड़क से जुड़ेंगे 209 गांव और मजरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रधानमंत्री सड़क से जुड़ेंगे 209 गांव और मजरे
Sun, 05 Jan 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
पीएम ग्रामीण सड़क योजना फेज-चार के तहत शुरू हुआ गांवों का सर्वे
आकांक्षी चार ब्लॉकों में 250 तो शेष ब्लॉकों में 500 की आबादी वाले गांवों को मिलेगी चौड़ी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 14 ब्लॉकों के 209 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने की मुहिम फिर से छिड़ी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज-चार के तहत इन गांवों का सर्वे शुरू करा दिया गया है। इसके पूरा होने के बाद इन गांवों और मजरों को पौने चार मीटर चौड़ी सड़क की सौगात मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से सर्वे शुरू कराया गया है। इसके बाद डीपीआर बनाने की तैयारी होगी। करीब एक दशक से पीएम ग्रामीण सड़कों में इजाफा नहीं हो पा रहा था। शासन से निर्देश मिलने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। डीपीआर भेजने के बाद स्वीकृति मिलते ही इन गांवों और मजरों तक सड़क को चमकाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके जरिये ग्रामीणों का ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक आवागमन बेहतर हो जाएगा।
केंद्र और राज्य सरकार ने अब हर उन गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए अभियान चलाया है, जहां कम से कम ढाई सौ की आबादी है। इसके तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज-चार शुरू की गई है। इनमें दो तरह के गांवों का चयन किया जाएगा। एक तो आकांक्षी योजना में वह ब्लॉक शामिल किए गए हैं, जो सड़क निर्माण में पिछड़े हुए हैं। दूसरे वह ब्लॉक हैं, जहां सामान्य तौर पर सड़क की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
आकांक्षी ब्लॉक के तहत जिले के सल्टौआ, हर्रैया, विक्रमजोत और कुदरहा ब्लॉक को शामिल किया गया है। इसके तहत ढाई सौ की आबादी वाले गांवोंरौर मजरों का चयन किया जाएगा। दूसरे अन्य ब्लॉकों में पांच सौ की आबादी वाले गांवों को शामिल किया जाएगा। सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। आरईडी के सहायक अभियंता शुभम पटेल व अवर अभियंता बेचन राम के अनुसार, उन सभी गांवों को योजना के तहत सर्वे किया जा रहा है, जो पक्की सड़क से अछूते रह गए हैं। उन्हें पक्की सड़क की सुविधा देकर मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।
इस योजना के तहत उन गांवों को लाभ मिलेगा, जहां खड़ंजा व इंटरलॉकिंग की सड़क पूर्व में बनी हुई है। यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। अभियंताओं के अनुसार, कुल 209 गांवों का लक्ष्य दिया गया है। इनमें अब तक 128 गांवों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। बाकी के लिए अभियंताओं की टीम सर्वे करने में लगी हुई है।
..
कोट
जिले के सभी ब्लॉकों में अभियंताओं की टीम सर्वे करने में लगी हुई है। दो तिहाई सर्वे पूरा हो चुका है। बाकी गांवों का सर्वे कार्य इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-इं. अंकुर वर्मा, अधिशासी अभियंता, आरईडी, बस्ती