{"_id":"597f16424f1c1bcd4f8b4891","slug":"201501500994-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनीसेफ की टीम ने देखा सीएचसी भानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनीसेफ की टीम ने देखा सीएचसी भानपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। प्रदेश सरकार और यूनीसेफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को सीएचसी भानपुर के लेबर रूम और जेई एईएस वार्ड की व्यवस्था दवाओं की उपलब्धता एंव उपकरणों के कमी की जांच की। एडिशनल सीएमओ संतकबीरनगर डॉ. के एम मिश्र के नेतृत्व में सीएचसी पहुंची टीम ने होने वाले प्रसव के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरण दवाईयों एंव जेई एईएस वार्ड की व्यवस्था की जांच की। व्यवस्था को लेकर संतोष जताया।
टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. केएम मिश्र ने बताया कि प्रदेश सरकार यूनीसेफ की मदद से प्रदेश के उन सभी सीएचसी की जानकारी एकत्र करा रही है, जहां प्रसव दर अधिक हैं, ऐसे सीएचसी पर किन सुविधाओं का आभाव हैं दी जाने वाली सुविधाएं प्रयाप्त है या नहीं इसकी रिपोर्ट की जानी हैं। बताया कि भानपुर में प्रसव दर को देखते हुए स्टाफ नर्स और यहां लगे रेडिएंट वार्मर के लिए एक अलग से जनरेटर की अत्यंत आवश्यकता हैं, जिसकी रिपोर्ट की जाएगी। टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. सी के वर्मा यूनीसेफ की ओर से सुरेंद्र शुक्ल शामिल रहे। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवीन्द्र वर्मा, एचईओएल के पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।