फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20 HOURS POWER SUPPLY IN TWO MONTHS

दो महीने में 20 घंटे मिलेगी बिजली

Fri, 03 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
20 HOURS POWER SUPPLY IN TWO MONTHS
हर्रैया में कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने हसीनाबाद सड़क का किया शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला
हर्रैया। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में चार विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण और हसीनाबाद में सड़क का शिलान्यास बृहस्पतिवार को किया गया। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान विपक्ष पर करारा हमला बोला। कहा कि माहौल खराब करने वालों से जनता सचेत रहे।
विज्ञापन


प्रदेश के पंचायतीराज लघु सिंचाई और पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह ने हसीनाबाद में सड़क का शिलान्यास व डाकबंगले पर चार विद्युत उप केंद्रों का लोकार्पण किया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अजय कुमार सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। हसीनाबाद चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में विकास का माहौल तैयार हुआ है। युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने 10-25 लाख के कर्ज पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन


इससे कर्ज और मार्जिनमनी के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। कर्ज पर सरकार सब्सिडी भी देगी। क्षेत्र को मॉडल विधान सभा के रूप में विकसित करने का जो खाका पिछले विधान सभा चुनाव में तय किया था, उसी के अनुरूप गांवों में सड़क, आवास, पेंशन व विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजनाएं संचालित हो रही हैं। 28 करोड़ की लागत वाली टूटी-भीटी-विक्रमजोत मार्ग का शिलान्यास करते हुए कहा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव पक्की सड़कों से वंचित नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहना होगा। कानून व्यवस्था की हालत खराब बताकर मीडिया के जरिए सुर्खियों में रहने वाले विपक्षियों को प्रदेश में हो रहा विकास नहीं दिखाई नहीं देता। ऊर्जा विभाग के सलाहकार बृजकिशोर सिंह डिंपल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र कई कार्य किए हैं। गर्मी में भी हम शहरों व गांवों को पर्याप्त आपूर्ति दे रहे हैं और अगले दो महीने में गांवों में 20 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी।


उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि से लो वोल्टेज की समस्या का हल होगा। कार्यक्रम में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने कहा कि रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता डीके सिंह, सीपी गुप्ता, आशीष, रविंद्र कुमार, हितेश सिंह, केएम राव, प्रदीप कक्कड़, विनेाद कुमार मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीपी श्रीवास्तव सहित सपा नेता चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, मदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पंडित वर्मा, राजा पांडेय, अरविंद सिंह, प्रमुख राहुल सिंह, झीने वर्मा, विनय सिंह, गणेश सिंह राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed