फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20 health posts, 5 mobile teams and 11 ambulances for Kanwaris

Basti News: कांवड़ियों के लिए 20 हेल्थ पाेस्ट, 5 मोबाइल टीम व 11 एंबुलेंस

Thu, 13 Jul 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
20 health posts, 5 mobile teams and 11 ambulances for Kanwaris
बस्ती। कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिला अस्पताल में जहां अलग से 10 बेड का अस्पताल बनाया गया है वहीं 24 घंटे 5 मोबाइल टीम मैदान में उतरेगी। स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ियों के लिए 20 हेल्थ पोस्ट स्थापित किए हैं। 11 एंबुलेंस सेवा में लगाए गए हैं।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा बुधवार की शाम से जल लेकर वापस लौटेगी। प्रशासन इसकी पूरी तैयारी कर ली है तो स्वास्थ्य विभाग भी व्यवस्था को चाकचौबंद कर रहा है। कप्तानगंज, हर्रैया व विक्रमजोत सीएचसी पर 24 घंटे चिकित्सकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है, जबकि एक चिकित्सक आपातकाल के लिए रहेंगे। कांवड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के 20 हेल्थ पोस्ट बस्ती से लेकर अयोध्या सीमा तक स्थापित किए गए हैं। इन पोस्टों पर एंटी स्नेक वेनम व एंटी रैबीज वेनम के लिए भी टीम मौजूद होगी। इसके अलावा 6 मोबाइल हेल्थ यूनिट पल-पल पर नजर रखेगी। विषम परिस्थिति में यह यूनिट मौके पर पहुंच कर तत्काल प्राथमिक उपचार करेगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. आरपी मिश्र ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुुए सभी सीएचसी पर 24 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। मोबाइल यूनिट क्षेत्र में भ्रमण करेगी। जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी। सभी हेल्थ पोस्टों व मोबाइल टीम के पास इमरजेंसी किट मौजूद है। आईवी फ्ल्यूड यूनिट अलग से लगाई गई है। कहा कि सामान्य स्थिति वाले कांवड़ियों के लिए जिला अस्पताल में भी इमरजेंसी के अलावा अलग से चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है। यहां दस बेड का अलग वार्ड भी बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed