फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   193 loudspeakers removed, 360 sounds slow in Basti

193 लाउडस्पीकर हटवाए गए, 360 की आवाज धीमी

Wed, 27 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
193 loudspeakers removed, 360 sounds slow in Basti
धार्मिक स्थलों से प्रशासन ने हटवाए लाउडस्पीकर। संवाद - फोटो : BASTI
193 लाउडस्पीकर हटवाए गए, 360 की आवाज धीमी
विज्ञापन

बस्ती। धर्मस्थलों में तय मानकों की अवहेलना करते हुए बजाए जाने वाले लाउडस्पीकरों को हटाने के लिण् शासन के आदेश के बाद बुधवार को जिले भर में इसके लिए पुलिस-प्रशासन की टीम ने तेजी दिखाई। जिले भर में स्थित धार्मिक स्थलों से 193 लाउडस्पीकर हटवाए गए। 360 धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर की आवाज तीव्रता मानक के अनुरूप कराई गई।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ज्यादातर धार्मिक स्थलों से धर्मगुरुओं ने स्वयं ही अवैध लाउडस्पीकर हटा लिया और आवाज कम की। इस क्रम में स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने टीम बनाकर मंदिरों और मस्जिदों में जाकर धर्मगुरुओं को आदेश के बारे में जानकारी दी। टीमों ने धर्मगुरुओं को बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर एक सीमित ध्वनि में ही लाउडस्पीकर बजाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सीओ, एसओ और उपनिरीक्षकों की टीम ने जाकर धार्मिक स्थलों से ऐसे लाउडस्पीकर को हटवाया, जो मानक से अधिक लगे हुए थे। इस दौरान धर्मगुरुओं ने भी स्वेच्छा से लाउडस्पीकर हटा दिए। इस क्रम में सबसे ज्यादा पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र से 56 लाउडस्पीकर हटवाए गए और 42 की आवाज कम कराई गई। कोतवाली क्षेत्र के 43 लाउडस्पीकर हटवाए गए और 18 की ध्वनि कम कराई गई। इसी प्रकार पैकोलिया थानाक्षेत्र से आठ हटवाए गए। 23 की ध्वनि कम कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर थानाक्षेत्र से 19 हटवाए गए, छह की आवाज कम कराई गई। कलवारी क्षेत्र से दो हटवाए गए, नौ की आवाज कम कराई गई। सोनहा क्षेत्र से 11 हटवाए गए, 50 की आवाज कम कराई गई। कप्तानगंज क्षेत्र से दो हटवाए गए, 24 की ध्वनि कम कराई गई। छावनी क्षेत्र से 12 हटवाए गए, 16 की आवाज कम कराई गई। वाल्टरगंज से 15 हटवाए गए, 14 की आवाज कम कराई गई। परशुरामपुर क्षेत्र से चार हटवाए गए, 26 की आवाज कम कराई गई। लालगंज से एक हटवाया गया, 29 की आवाज कम कराई गई। मुंडेरवा से 12 हटवाए गए। नगर से तीन हटवाए गए, 60 की आवाज कम कराई गई। रुधौली से 10 हटवाए गए, 11 की आवाज कम कराई गई। दुबौलिया से दो हटवाए गए, 10 की आवाज कम कराई गई। हर्रैया थानाक्षेत्र से तीन लाउडस्पीकर हटवाए गए और 22 की आवाज तय मानक के अनुरूप कराई गई।

‘दोबारा लगाए तो होगी कार्रवाई’
स्पीकर हटवाने वाली टीम ने काफी देर तक धर्मगुरुओं को समझाया कि शासन की मंशा के अनुसार, यह कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि लाउडस्पीकर हटाने के बाद हर हफ्ते चिह्नित स्थानों पर जाकर यह सुनिश्चित भी किया जाएगा कि फिर से स्पीकर की संख्या न बढ़ गई हो, जो भी दोबारा से अधिक लाउडस्पीकर लगाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed