{"_id":"5ba3effd867a557f714f7b6f","slug":"191537470461-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों का हक नहीं दिला पा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों का हक नहीं दिला पा रही सरकार
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों का हक नहीं दिला पा रही सरकार
बस्ती चीनी मिल श्रमिकों ने धरना दिया
सीएम को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विभिन्न मांगों के समर्थन में बस्ती चीनी मिल श्रमिकों ने मंडलायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आयुक्त को दिया।
बृहस्पतिवार को एक दिवसीय धरने की अध्यक्षता कर रहे इंटक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि सितंबर 2013 से ही बस्ती चीनी मिल के घोटाले और मिल चलाने की मांग लगातार की जा रही है। आंदोलन के बावजूद सरकार श्रमिकों के समस्याओं की तरफ न तो ध्यान दे रही है, और न ही उनका हक दिला पा रही है। किसान मजदूर मंच के प्रवक्ता श्याम मनोहर जायसवाल ने कहा कि सरकारें चीनी मिल मालिकों को मिल चलाने के लिए हजारों करोड़ सब्सिडी देती हैं, और मिल मालिक प्रतिवर्ष घाटे की बैलेंस शीट बनाकर चीनी उद्योग में घाटे का रोना रोते हैं। कहा कि बस्ती चीनी मिल बंदी भी इसी तरह के घोटाले का परिणाम है। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा कि बस्ती चीनी मिल बंद होने के चलते व्यापार प्रभावित हुआ है। कार्यक्रम को बीपी सिंह, राम कमल वर्मा, परमात्मा श्रीवास्तव, कृष्णकुमार मिश्रा, अरविंद नाथ मिश्रा, रामवृक्ष यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ओम प्रकाश गुप्ता, मुन्नू प्रसाद, तुलसीराम, तूफानी, बच्चन, मुसई, रामभरत, ओरीलाल, रामदीन, तिलक प्रसाद, शिवप्रसाद, राम प्रगट तिवारी, जगन्नाथ पांडेय, अजीतपाल, अनिल यादव, उत्तम श्रीवास्तव, विंदेश्वरी सिंह, राम प्रसाद पांडेय, नंदलाल पांडेय आदि मौजूद रहे।