फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   19 incomplete roads will be new with Rs 1.90 crore

Basti News: 1.90 करोड़ रुपये से नई होंगी 19 अधूरी सड़कें

Fri, 02 Feb 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
19 incomplete roads will be new with Rs 1.90 crore
सड़कों की मरम्मत पूरी करने के लिए अवशेष धन जारी
विज्ञापन


धनाभाव से लटका था गांव की सड़कों का नवीनीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। धनाभाव के कारण अधूरा पड़ीं जिले की 19 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू हो जाएगी। इसके लिए शासन से अवशेष धन मंगलवार को जारी हो गया है। इससे इन मार्गों से जुड़े करीब 100 गांवों के राहगीरों का आवागमन बेहतर हो जाएगा। वह आसानी से मंडल, जिला, तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों व हॉट-बाजार तक पहुंच कर रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सकेंगे।

जिले की 19 ग्रामीण सड़कें ऐसी थीं जिनके मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य तीन माह से धनाभाव के कारण ठप था। जबकि इनके पूर्ण होने के लिए इसी वित्तीय वर्ष का निर्धारण किया गया है। इनमें पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक की दो व प्रांतीय खंड की 17 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों का मरम्मत कार्य पूरे करने के लिए दोनों खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने एक करोड़ 90 लाख 20 हजार रुपये की मांग अधीक्षण व मुख्य अभियंता के जरिए शासन को भेजा था। शासन ने 30 जनवरी को अवशेष धन जारी कर दिया है। इससे कार्यदायी संस्था मार्च तक अधूरी सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत का कार्य पूरी कर लेगी।
विज्ञापन

...

इन सड़कों के लिए मिला धन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक की ओर से मरम्मत की जाने वाली सड़क सर्रैया से ककरहवा मार्ग व बस्ती कोतवाली से चननी, सियारोवास होकर डारीडीहा मार्ग के लिए अवशेष 15 लाख 90 हजार रुपये जारी हुए हैं। प्रांतीय खंड की ओर से बनाई जाने वाली सड़कों दुबौलिया-कप्तानगंज से भरुकहवा मार्ग, हर्रैया-बभनान से कुनगाई मार्ग, हर्रैया बभनान मार्ग के किमी 14 से पूरा मार्ग, श्रीराम जानकी मार्ग से हर्रैया छोटका पुरवा मार्ग, टिनिच-कप्तानगंज से विशुनपुरवा होते हुए चैनपुरा मार्ग, पदमापुर होते हुए भरुकहवा के शेष भाग का निर्माण, बानपुर बीरितिया से सेमाडाड़ी मार्ग, संसारीपुर पैकोलिया मार्ग से सर्रैया तिवारी मार्ग, पुरैनाखास चमार टोला मार्ग, बस्ती-अयोध्या फोरलेन से केशवपुर मार्ग, इसी फोरलेन से खैरी ओझा मार्ग, बिरऊ कछिया से बसवा संपर्क मार्ग, लालगंज बानपुर से डेफरी मार्ग, बुधईपुर महुआपार मार्ग से काली बगिया मार्ग से धोबी टोला व हरिजन बस्ती मार्ग, नगरा बदली से थरुआपुरवा संपर्क मार्ग, नगरा बदली से बेड़ियापुरवा संपर्क मार्ग व गायघाट बैड़ारी से एहतमाली मार्ग के लिए 1 करोड़ 74 लाख 94 हजार रुपये जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
अवशेष कार्यों को समय से पूरा करने के लिए दोनों खंडों को निर्देश दिए गए हैं। सड़कों के नवीनीकरण, विशेष मरम्मत और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

- राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, बस्ती सर्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed