{"_id":"5f8b3b248ebc3e9be34632e0","slug":"19-case-against-electricity-thieves-basti-news-gkp369831160","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बाईपास कर चुरा रहे थे बिजली, 19 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बाईपास कर चुरा रहे थे बिजली, 19 लोगों पर केस
विज्ञापन
सघन जांच अभियान में मौजूद बिजली निगम के मुख्य अभियंता।
- फोटो : BASTI
केबल बाईपास कर चुरा रहे थे बिजली, 19 लोगों पर केस
बस्ती। विद्युत उपकेंद्र गिदही के तहत मनहनडीह और परसा तकिया में शनिवार की सुबह पांच बजे सघन जांच अभियान चलाया गया। नेतृत्व मुख्य अभियंता एआर सिंह ने किया। जांच में 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया। आरोप है कि ये लोग केबल बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे।
राजस्व वसूली के लिए विद्युत निगम आजकल सघन जांच अभियान चला रहा है। इसमें बिजली चोरों व बकाएदारों पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार की सुबह अभियंताओं की टीम पुलिस और प्रवर्तन दल के साथ मनहनडीह व परसा तकिया पहुंची। इससे बिजली चोरों में खलबली मच गई। कुछ ही देर में टीम ने 137 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच कर डाली। मुख्य अभियंता एआर सिंह ने बताया कि जांच में 19 उपभोक्ता केबल बाईपास करके बिजली का उपयोग करते पाए गए। सभी के विरुद्ध विद्युत थाना गिदही में एफआईआर दर्ज कराया गया है। सात उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई है। इन पर करीब 6.30 लाख रुपये का बकाया है। मुख्य अभियंता ने बताया प्रत्येक उपखंड में सप्ताह में दो बार सुबह सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में बिजली चोर बख्शे नहीं जाएंगे। उपभोक्ताओं से अपील की कि बकाया बिल का भुगतान कर दें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। टीम में अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार, उपखंड अधिकारी मनोज यादव, राम इकबाल, अवर अभियंता आशुतोष लाहिड़ी, जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, अभिषेक चंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।