{"_id":"5af1da024f1c1b5c098b8c1a","slug":"181525799426-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेठिया लश्करी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेठिया लश्करी में लगी आग
Updated Tue, 08 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आग लगी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। क्षेत्र के पेठिया लश्करी में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार वालों के शोर गुल पर जब तक गांव के लोग जुटते आग फैलकर पड़ोस के दो छप्पर के घरों को भी अपने जद में ले लिया। तीनों परिवारों की गृहस्थी देखते ही देखते राख में बदल गई। गांव वालों के मुताबिक अचानक राम हियारे के छप्पर में आग लग गई। शोरगुल पर गांव वाले जब इक्ट्ठा होकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे तभी पड़ोसी फुर्ती यादव और मित्रसेन के छप्पर के घर को भी आग ने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते तीनों के छप्पर के घर जलने लगे। हालांकि आग को आगे बढ़ने पर गांव वालों ने काबू पा लिया लेकिन तीनों के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।