{"_id":"59611b3f4f1c1bfe7f8b4623","slug":"181499536191-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 4061","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 4061
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 4061 वाद
बस्ती।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला जज अनिल कुमार पुंडीर की अगुवाई में हुआ। इसमें 4061 वादों का निस्तारण हुआ, 26 लाख रुपये के उत्तराधिकार के प्रमाण-पत्र जारी किए गए। ये जानकारी प्राधिकरण के सचिव मोहन लाल ने दी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटनाओं से संबंधित प्रतिकर के छह, फौजदारी के 3535 वाद, वैवाहिक के आठ, विद्युत अधिनियम के छह व अन्य प्रकृति के 82 सहित कुल 4016 वाद निस्तारित हुए। मोटर दुर्घटना में प्रतिकर के रूप में 12.60 लाख, फौजदारी के वादों का निस्तारण करके दो लाख सात हजार 95 रुपये वसूला गया। अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण करके 25 लाख 94 हजार 886 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र जारी किए गए। प्री-लिटिगेशन के आधार पर बैंकों एवं मोबाइल कंपनियों द्वारा कुल 424 मामलों का निस्तारण करके तीन करोड़ 56 लाख, 67 हजार 600 की धनराशि पर समझौता निस्तारित हुआ। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पर जिला जज प्रथम विद्या शंकर पटेल, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी धर्मराज मिश्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश विनय खरे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम मिलन सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृपाशंकर शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शाही, अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट इरफान अहमद, अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय हर्ष अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला, सिविल जज हर्षवर्धन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रमोद कुमार गुप्त, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय मनोज कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय सौरभ द्विवेदी, अपर सिविल जज प्रदीप कुमार सिंह, सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट हरिश्चंद्र, सिविल जज नेहा रूंगटा, जेएम प्रथम तृषा मिश्रा, सिविल जज खलीलाबाद स्थान बस्ती शुभम वर्मा, सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट विनय कुमार जायसवाल एवं अपर सिविल जज न्यायालय संख्या 16 अमरीश कुमार श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।