{"_id":"6af4d86c09ae321b4c08a2b5","slug":"18-hiv-positive-women-became-mothers-14-of-the-children-tested-negative-basti-news-c-207-1-bst1005-171496-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एचआईवी संक्रमित 18 महिलाएं बनीं मां, 14 बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एचआईवी संक्रमित 18 महिलाएं बनीं मां, 14 बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
बस्ती। एचआईवी संक्रमण के बावजूद मातृत्व का सुख और स्वस्थ संतान की उम्मीद अब हकीकत बन रही है। जिले में पांच माह में 18 एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।
प्रसव के बाद बच्चों की जांच में संक्रमण नहीं मिला। इनमें 14 बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि चार की तीसरे चरण की जांच चल रही है।
नियमित दवा, सुरक्षित प्रसव और लगातार चिकित्सकीय निगरानी से मां से बच्चे में संक्रमण के खतरे को कम करने में स्वास्थ्य विभाग को सफलता मिल रही है। महिला अस्पताल में अप्रैल से अक्तूबर के बीच एचआईवी संक्रमित मिलीं 42 महिलाओं में 18 गर्भवती थीं। शेष 24 महिलाएं सामान्य श्रेणी की थीं। गर्भवती महिलाओं की संक्रमण की पुष्टि होते ही एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर से दवाएं शुरू कराई गईं।
प्रसव तक उनकी निगरानी की गई। जन्म के बाद बच्चों को भी निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत 18 माह तक फॉलोअप में रखा जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत 14 बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और चार की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में करीब 5800 एचआईवी संक्रमित पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 1800 मरीज दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। शेष करीब 4000 मरीज जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर से नियमित दवाएं ले रहे हैं।
इनमें कई ऐसे दंपती भी हैं, जिन्होंने संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर नियमित उपचार कराया और स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। हालिया पांच माह में सुरक्षित प्रसव कराने वाली महिलाओं में सल्टौआ, बस्ती सदर, रामनगर और रुधौली क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से संक्रमण से बचाव तथा समय पर जांच और उपचार की जानकारी दी जाती है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को नियमित दवा और चिकित्सकीय परामर्श के साथ सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।