फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अपराजिता: मतदान में दिक्कत हो तो डायल करें 1950

अपराजिता: मतदान में दिक्कत हो तो डायल करें 1950

Wed, 03 Apr 2019 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता:  मतदान में दिक्कत हो तो डायल करें 1950
मतदान में दिक्कत हो तो डायल करें 1950
विज्ञापन

- अपराजिता मुहिम के तहत सशक्त नारी से आएगी लोकतंत्र में मजबूती विषयक संगोष्ठी आयोजित

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मतदान में आधी आबादी की हिस्सेदारी कम है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ने से लोकतंत्र मजबूत होगा। पुलिस और प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही मतदान में उनकी भागीदारी बढ़ाने को लेकर पूरी तरह तत्पर है। ये बातें मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत जीवीएम कान्वेंट में ‘सशक्त नारी से आएगी लोकतंत्र में मजबूती’ विषयक संगोष्ठी में कहीं।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में यूपी 100, 1090 और पावर एंजिल की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि अपर कार्मिक एवं चुनाव प्रशिक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान को लेकर कोई समस्या या संदेह हो तो 1950 पर फोन मिलाएं। यह टोल फ्री नंबर है। आपकी मतदान संबंधी दिक्कतों का निस्तारण आपके क्षेत्र के संबंधित अधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बस्ती में 59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें आधी आबादी की हिस्सेदारी काफी कम रही थी। मतदान के प्रति महिलाओं को जागरूक करना जरूरी है। अगर वे मतदान में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्जवलन से हुआ। विद्यालय की छात्रा प्रज्ञा शुक्ला, महिमा साहनी, पूजा मद्धेशिया और दिव्यांका ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पेश किए। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह, कंचन, सीता, राना परवीन, वीरेंद्र पाल, राकेश बब्बी, प्रगति, नितेश समेत जीवएम के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----

समाज को दिशा देती हैं महिलाएं
- जीवीएम के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुरुष एक परिवार को दिशा देता है, जबकि महिलाएं समाज को दिशा देती हैं। जिस दिन आधी आबादी खुद की शक्ति पहचान जाएंगी, परिवार, समाज ही नहीं राष्ट्र भी सशक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

महिलाएं कमजोर नहीं
- विद्यालय की छात्रा राजश्री सिंह ने महिला शक्ति पर भावपूर्ण नृत्य पेश किया। कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं, सहनशील होती हैं। महिलाओं में मां दुर्गा की शक्ति होती है। अपराजिता कार्यक्रम सराहनीय है।
-----

नृत्य से दिया संदेश
- छात्रा एंजल शर्मा ने भावपूर्ण नृत्य से विजयी भव का संदेश दिया। कहा कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदली है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। परीक्षा परिणाम में लड़कियां ही आगे रहती हैं।

-----

समाज में आएगा बदलाव
- शिक्षक कंचन श्रीवास्तव ने कहा कि अपराजिता के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए विविध विषयों की जानकारी दी जा रही है। यह सराहनीय है। अभियान से समाज में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed