{"_id":"598363d04f1c1be65a8b4658","slug":"171501782992-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता में कोटे की दुकान निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता में कोटे की दुकान निरस्त
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर (बस्ती)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डीएसओ तेवर सख्त कर लिए हैं। तहसील क्षेत्र के सल्टौवा ब्लॉक में ग्राम पंचायत जांता की कोटेदार कुशलावती देवी की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
डीएसओ रमन मिश्रा की ओर से यह कार्रवाई कोटेदार की ओर से राशन वितरण में की जा रही अनियमितता की शिकायत सही मिलने पर की गई हैं। आपूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई थी कि कोटेदार कार्ड धारकों को उचित मूल्य पर राशन नहीं देता है। साथ ही वितरण में मनमानी की जाती है। शिकायतों की जांच में कोटेदार की ओर से वितरण अभिलेख भी तैयार किया जाना नहीं पाया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएसओ ने कोटेदार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है।