{"_id":"598362e84f1c1b514f8b46c6","slug":"171501782760-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों ने धरना दिया
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। ब्लॉक परिसर में साफ सफाई करते समय पिछले बुधवार को एक सफाई कर्मचारी रामपूजन को सांप ने दंश लिया था। फिर भी सफाई उपकरण नहीं मिलने से कर्मचारियों ने धरना देकर नाराजगी जताई।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सफाई उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय ने कहा कि अगर सफाई कर्मियों को उपकरण उपलब्ध कराया गया होता तो सफाई कर्मी के साथ सांप के डसने की घटना नहीं होती। वह ब्लाक परिसर में हाथ से ही घास फूस इकट्ठा कर रहा था। एडीओ पंचायत पर आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद होने के बाद भी चार पहिया वाहन से पीडित कर्मी को हास्पिटल नहीं ले गए।मजबूरन बाइक से अस्पताल ले जाना पडा। प्रदीप कुमार, लाल जी निषाद एवं असलम अन्सारी ने कहा कि 15 दिन में सफाई उपकरण नहीं मिले तो दोबारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एडीओ पंचायत बृजेश कुमार त्रिपाठी ने एक माह के अंदर उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।इस मौके पर मुकेश मिश्र, जयराम यादव , अजय चौधरी, मिथिलेश, राजेश्वर, अनिल, राम प्रकाश वर्मा आदि तमाम सफाई कर्मी मौजूद रहे।