Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   166 incidents of stubble burning occurred across the mandal

मंडल में पराली जलाने की 166 घटनाएं हुईं, 216 पर कार्रवाई

Sat, 12 Dec 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
166 incidents of stubble burning occurred across the mandal
मंडलभर में पराली जलाने की 166 घटनाएं हुईं
विज्ञापन

बस्ती। खरीद सीजन में मंडल के तीनों जिलों में करीब 166 पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं। दस किसानों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। तीनों जिलों में करीब 137 ग्राम पंचायतों में फसल अवशेष जलाए गए हैं। संयुक्त निदेशक कृषि अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसानों के अलावा 108 कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।

तमाम सरकारी कवायद के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंडल के बस्ती में 44, सिद्धार्थनगर 86 व संतकबीरनगर पराली जलाने की 36 घटनाएं हुई हैं। बस्ती में एक व सिद्धार्थनगर में छह कूड़ा जलाने की भी घटनाएं सामने आई हैं। 27 जगहों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि नहीं हुई। मंडलभर में 33 प्रधान व सचिव पर कार्रवाई की गई है। फसल अवशेष व कूड़ा जलाने पर 216 किसानों पर कार्रवाई की गई है। 91 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दस को गिरफ्तार किया गया है। कुल जुर्माना 11.17 लाख रुपये के सापेक्ष 4.10 लाख रुपये की धनराशि वसूली गई है। बस्ती ने 679.20 टन, संतकबीरनगर ने 229.40 टन व सिद्धार्थनगर ने 583.60 टन पराली गोवंश स्थलों को भेजा है। मंडलभर में 14 कंबाइन हार्वेस्ट जिला प्रशासन ने जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed