{"_id":"5d0bd5228ebc3e60c372d2e0","slug":"15610565313-basti-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था से खिन्न हुए नोडल अफसर, दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था से खिन्न हुए नोडल अफसर, दी हिदायत
विज्ञापन
फोटो
दुर्व्यवस्था से खिन्न हुए नोडल अफसर, दी हिदायत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली का निरीक्षण किया
निष्प्रयोज्य भवनों के उपयोग होने पर नाराजगी जताई
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। जिले के नोडल अधिकारी भ्रमण क्रम में सीएचसी रुधौली पहुंचे। अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को प्रयोग में लाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अव्यवस्थाओं पर सीएमओ एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर भड़क गए।
नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता की नजर सीएचसी मुख्य भवन के आसपास जर्जर हो चुके भवनों पर पड़ी। पूछने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि भावना पुराने हो चुके हैं लेकिन अभी निष्प्रयोज्य नहीं हैं, जबकि सीएमओ जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि भवन निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। दोनों जिम्मेदारों के अलग-अलग जवाब पर नोडल अधिकारी ने दोनों को कड़ी हिदायत दी। इसके बाद एंबुलेंस स्टाफ के आवास पर पहुंचे, जहां गमछा रखकर खड़े एंबुलेंस कर्मी को भी हिदायत दी। नेत्र चिकित्सक कक्ष में मरीज श्यामू से व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। एक-एक कर पंजीकरण कक्ष, अधीक्षक कक्ष, चिकित्सक कक्ष, आकस्मिक कक्ष का जायजा लिया। प्रसव उपरांत भर्ती की गईं महिलाओं से सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अयोध्या प्रसाद, सीओ शिव प्रताप सिंह, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा आदि, प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव आदि रहे।
झलकियां
एंबुलेंस कर्मी को बताया गुंडा
निरीक्षण के दौरान कंधे पर गमछा रखकर मिलने वाले एंबुलेंस कर्मी के बारे में पूछा तो बताया गया कि यह एंबुलेंस कर्मी है। इस पर नोडल अफसर भड़क उठे और बोले कि एंबुलेंस कर्मी के बजाय यह तो गुंडा लग रहा है। हटाइए इसे।
विज्ञापन
हमें भी हाथ धुलाइए
अस्पताल के मुख्य भवन का एक बार निरीक्षण करने के बाद राजस्व सचिव बाहर निकल ही रहे थे कि उन्हें अचानक पेयजल व्यवस्था के जांचने के सुध आ गई, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से हाथ धुलने का स्थान पूछते हुए हाथ धुलवाने की बात कही। इसी बहाने उन्होंने अस्पताल में पेयजल एवं पानी की उपलब्धता की सुविधा की जांच की।
इंतजार करते रहे चेयरमैन:
सीएससी पर राजस्व परिषद के सचिव के पहुंचने के बाद स्वागत के लिए पहुंचे नगर पंचायत के चेयरमैन धीरसेन निषाद को 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा और निरीक्षण के बाद ही उन्हें स्वागत के क्रम में बुके देने का अवसर मिला। स्वागत के साथ उन्होंने अस्पताल पर पिछले पांच वर्षों से एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती के बावजूद एक्स-रे मशीन उपलब्ध न होने की समस्या बताई।
काश! रोज आते साहब
नोडल अफसर रजनीश गुप्ता के निरीक्षण के पूर्व नगर व सड़कों को साफ-सफाई व चूना इत्यादि से सुसज्जित किया गया था। रोज जाम से तंग रहने वाली स्टेट बैंक गली भी पूर्ण रूप से खाली होकर साफ-सुथरी नजर आ रही थी। अस्पताल परिसर भी गंदगीमुक्त, पौधों से सुसज्जित, साफ-सफाई से चमाचम दिख रहा था। इतना ही नहीं सीएचसी रुधौली पर तैनात प्रत्येक चिकित्सक और कर्मचारी अपनी-अपनी जगह पर पूरे ड्रेस कोड के साथ उपस्थित दिखे। सुशांत पांडेय, संदीप जायसवाल, रवि मोदनवाल, अरविंद गुप्ता आदि का कहना है कि ऐसी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था कभी-कभार बड़े अधिकारियों के निरीक्षणों के दौरान ही देखने को मिलती है। काश ! ऐसा हो पाता कि प्रतिदिन कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए आता।
विकास कार्य जानने के लिए लगाई चौपाल
नोडल अफसर ने सांसद आदर्श गांव पैड़ा खरहरा का भ्रमण किया
गांववालों ने बिजली की समस्या बताई, सत्यापन के बाद संतुष्ट
जर्जर प्राथमिक विद्यालय को ध्वस्त कराने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/साऊंघाट। विकास योजनाओं की हकीकत जानने जिले के नोडल अफसर सांसद आदर्श गांव पैड़ा खरहरा पहुंचे। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। पानी बचाने, पौधरोपण करने और नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। उप्र. शासन के आयुक्त राजस्व एवं सचिव राजस्व परिषद व जिले के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे सांसद आदर्श ग्राम पैड़ा खरहरा के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। यहां लगी चौपाल में नोडल अफसर ने प्राथमिक विद्यालय पैड़ा खरहरा के भवन को देखते ही पूछताछ शुरू कर दी। जर्जर भवन को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत के 39 कार्यों में 31 कार्य पूरे पाए जाने पर संतुष्टि जताई। पर्यावरण को लेकर अपील की कि सभी पांच पांच पौधे लगाएं। ताकि प्रकृति के प्रकोप से बचा जा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने जर्जर तार होने से आएदिन बिजली बाधित होने की बात कही। जिस पर एसडीओ व जेई पर नाराजगी जताते हुए एक माह के भीतर नए तार लगाने के निर्देश दिए। बीईओ से परिषदीय स्कूलों में किताबों के वितरण की जानकारी ली। बीईओ ने कहा कि शासन से आते ही किताबें स्कूलों में भेज दी जाती हैं। इस दौरान आयुष्मान भारत के 95 लाभार्थियों के कार्डों का वितरण किया गया। डॉ. राकेश मणि ने बताया कि जिले में कहीं भी गोल्डेन कार्ड से इलाज करा सकते हैं। नोडल अफसर ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की पाती से भी इलाज कराया जा सकता है। समीक्षा के दौरान अफसरों को नसीहत दी कि कार्यशैली में सुधार लाकर विकास में गति प्रदान करें। सभी से शौचालय निर्माण कराने और खुले में शौच न करने की अपील की है। पान, गुटका, बीड़ी, सिगरेट आदि न पीने का संकल्प दिलाया। पान खाते देेखकर कोटेदार को भी हिदायत दी। विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के संबंध में जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र भवन को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ के अलावा एसडीएम रुधौली अयोध्या प्रसाद, पीडी आरपी सिंह, डीडीओ नीरज श्रीवास्तव, एसीएमओ सीएल कन्नौजिया, एमवाईसी डॉ. राकेशमणि त्रिपाठी, तहसीलदार, जिला कृषि अधिकारी, बीडीओ, ग्राम प्रधान आदि तमाम लोग मौजूद रहे।