{"_id":"5cf6b9f3bdec2207826ded09","slug":"155967332620-basti-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात एक बजे तक गुलजार रहे ईद के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात एक बजे तक गुलजार रहे ईद के बाजार
विज्ञापन
शहर में 12 बजे तक वाहनों की नो-इंट्री
गांधीनगर व मंगल बाजार में नहीं चलेंगे कोई वाहन
नमाज के समय किसी तरह की दिक्कत टालने का प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। ईद पर नमाजियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने शहर के रास्तों को जगह-जगह डायवर्ट किया है। बुधवार को प्रात: छह बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर की मुख्य सड़कों गांधीनगर, पक्के रोड और पुरानी बस्ती के करुआबाबा चौक से मंगल बाजार की तरफ वाहन नहीं चलने पाएंगे।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि कंपनी बाग से गांधीनगर की तरफ कोई भी दो, तीन अथवा चारपहिया वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। उन्हें फव्वारा चौक, रौता चौराहा होते हुए मालवीय रोड़ से रोडवेज की तरफ से जाना पड़ेगा। इस रूट के रोडवेज की तरफ से आने वाले वाहन मालवीय रोड से रंजीत चौराहा होते हुए सिविल लाइन (कंपनी बाग) की तरफ से जाएंगे। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार से करुआ बाबा की तरफ कोई भी टू, थ्री अथवा फोर व्हीलर वाहनों का आवागमन नहीं किया जाएगा।
सुबह 6:45 से शुरू हो जाएगी ईद की नमाज
सबसे बाद में सुबह 10 बजे ईदगाह पुरानी बस्ती में नमाज
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। ईद के लिए बाजार से लेकर घरों तक में रौनक देखी गई। मंगलवार की शाम गांधीनगर, पुरानी बस्ती के अलावा कस्बों में देररात तक चहल पहल रही। वही,ं नमाज अदा किए जाने वाले स्थलों पर भी साफ-सफाई की गई। शहर में सबसे पहले ईदगाह गांधीनगर में सुबह 6:45 बजे पढ़ी जाएगी। सबसे बाद में पुरानी बस्ती ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
आपसी भाईचारे और गले मिलकर अपनत्व दिखाने वाले इस त्योहार के लिए अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज पढ़ाने का समय निर्धारित किया गया है। गांधीनगर ईदगाह में सुबह 6:45 बजे, गांधीनगर जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे, दारुल उलूम दरियाखां में 7:30 बजे, हुसैनी मस्जिद गांधीनगर सुबह 9:00 बजे, मस्जिद जामिया हनफिया 7:00 बजे, रजा जामा मस्जिद मिल्लतनगर 6:45 बजे, कटरा मस्जिद 8:00, अजमेरी मस्जिद, अंजुमन पुरानी बस्ती 7:00 बजे, साबिरी मस्जिद राजामैदान 7:30 बजे, मसूदी मस्जिद डफाली टोला 7:30 बजे, मक्का मस्जिद घरसोहियां 7:15 बजे, कादिरी मस्जिद मुरलीजोत 8:00 बजे, मस्जिद कर्बला सदर अस्पताल 8:30 बजे, नूरी मस्जिद पचपेड़िया 8:30 बजे, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती 8:15 बजे, गौसिया मस्जिद दक्षिण दरवाजा 8:30 बजे, रजा मस्जिद शहीद नगर 9.:00 बजे, मीनारा मस्जिद चिकवा टोला 9:00 बजे, मदीना मस्जिद रेलवे स्टेशन 8:45 बजे तथा ईदगाह पुरानी बस्ती में 10 बजे नमाज अदा की जाएगी।
ईद पर रात एक बजे तक गुलजार रहे बाजार
गांधीनगर, मंगलबाजार, दक्षिण दरवाजे पर खूब हुई खरीदारी
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी करते रहे निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। किसी को नई वाली टोपी पसंद आई तो कोई जूते की नाप लिए दुकानों पर घूमते दिखा। सबसे ज्यादा सेवइयां, कपड़े, टोपी, जूते, आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप पर भीड़भाड़ रही। ईद-उल-फितर को लेकर यूं तो मुकम्मल तैयारियां हो चुकीं थीं लेकिन सोमवार व मंगलवार रात अकीदतमंदों का जोश जोरों पर था। दिन में धूप और भीड़भाड़ से बचने के लिए रात में ही तमाम लोग खरीदारियां करने निकल पड़े।
गांधीनगर मेन मार्केट से लेकर बैंक, जीआईसी तक रात एक बजे तक काफी गहमागहमी रही। बड़े-बूढे़ व बच्चे भी बाजार में खरीदारी करते दिखे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किया गया है। डीएम डॉ राज शेखर, एसपी पंकज कुमार के पर्यवेक्षण में एएसपी पंकज, सीओ सिटी आलोक सिंह, सीओ हर्रैया सतीश चंद्र शुक्ल, सीओ कलवारी, कोतवाल, एसओ पुरानी बस्ती सर्वेश राय के अलावा स्वॉट टीम व क्यूआरटी की कई टीमें मुस्तैद हैं। साथ में फायर ब्रिगेड, दंगा नियंत्रण दस्ता, क्यूआरटी (त्वरित कार्य बल) की कई टोलियां भ्रमणशील रहेंगी।
20 मस्जिदों में खास होगी नमाज
शहर की प्रमुख 20 मस्जिदों में नमाज के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन व पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी। पुरानी बस्ती पूरा क्षेत्र में तहसीलदार सदर, ईदगाह कड़र में नायब तहसीलदार नगर, गांधी नगर में नायब तहसीलदार सदर, ईदगाह कड़र, खैर इंटर कॉलेज, टाउन क्लब जीएन मस्जिद, निसार साहब मस्जिद बालक राम के सामने, राम प्रसाद गली छोटी मस्जिद, अजुंमन मस्जिद गांधी नगर, जामिया हनफिया रहमतगंज, दारूल उलूम एवं दरिया खां, गड़गोड़िया एवं कसाईबाड़ा, जिला अस्पताल एवं कर्बला, दक्षिण दरवाजा, चिकवा टोला एवं अंजुमन पुरानी बस्ती, पंचायती मंदिर के बगल व पठान टोला, रेलवे स्टेशन मस्जिद तथा कटरा मस्जिद में क्षेत्रीय लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सभी राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी रहेंगे। वे ईद की नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर निगरानी करेंगे।
मजिस्ट्रेट तैनात
संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर उन स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वे सुबह से ही नमाज तक उन स्थलों पर तैनात रहेंगे। जिन स्थानों पर ईदगाह, मस्जिद के पास मंदिर स्थित है। कड़र खास, छावनी में प्रशासन की सतर्क दृष्टि है। जनपद की सीमा अयोध्या से सटे होने के कारण धार्मिक और राजनैतिक गतिविधियां और सक्रिय होती है, ऐसे में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए बस्ती शहर में दो स्थानों पर और सभी तहसील मुख्यालयों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।